Yash: केजीएफ (KGF) फेम साउथ सुपरस्टार यश इन दिनों नितेश तिवारी की महाकाव्य फिल्म ‘रामायण’ में ‘रावण’ का किरदार निभाने और अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर चर्चा में हैं. इंस्टाग्राम पर 1 करोड़ 40 लाख (14 मिलियन) से ज्यादा फैंस यश को फॉलो करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि खुद यश इंस्टाग्राम पर सिर्फ एक ही इंसान को फॉलो करते हैं? हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया जिसने उनके करोड़ों फैंस का दिल जीत लिया. आइए जानते हैं कौन है वो खास इंसान…
इंस्टा पर सिर्फ पत्नी को करते हैं फॉलो
हाल ही में एक टीवी शो में पहुंची एक फैन ने जब यश से पूछा कि वे 14 मिलियन फॉलोअर्स होने के बाद भी सिर्फ एक इंसान को ही क्यों फॉलो करते हैं, तो यश ने मुस्कुराते हुए कहा कि वे सिर्फ अपनी पत्नी राधिका पंडित (Radhika Pandit) को फॉलो करते हैं. उन्होंने कहा कि राधिका उनकी सबसे अच्छी दोस्त हैं और उनके जीवन का सबसे मजबूत आधार हैं.
‘रामायण’ में निभाएंगे रावण का रोल
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही बड़े बजट की फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) में यश ‘रावण’ के दमदार किरदार में नजर आएंगे. इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल हनुमान के रोल में दिखाई देंगे. नमित मल्होत्रा द्वारा प्रोड्यूस इस फिल्म का पहला पार्ट नवंबर 2026 में रिलीज होगा.
DNEG संभाल रही फिल्म के VFX
फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स (VFX) की जिम्मेदारी हॉलीवुड लेवल की कंपनी DNEG संभाल रही है. ‘रामायण: पार्ट 1’ भारत में 8 नवंबर 2026 को थिएटर्स में दस्तक देगी, जबकि विदेशों में यह 6 नवंबर को ही रिलीज हो जाएगी. वहीं फिल्म का दूसरा पार्ट यानी ‘रामायण: पार्ट 2’ दिवाली 2027 के मौके पर थिएटर्स में आएगा.
26 अगस्त को रिलीज होगी ‘टॉक्सिक’
‘रामायण’ के अलावा यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ (Toxic) को लेकर भी फैंस के बीच भारी क्रेज है. गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. इस फिल्म के जरिए यश लगभग 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं.
फिल्म में नजर आएगा सितारों का मजमा
फिल्म ‘टॉक्सिक’ में यश डबल रोल में नजर आने वाले हैं. फिल्म का ट्रेलर हाल ही में सामने आया था, हालांकि कुछ इंटिमेट सीन्स की वजह से इसे मिक्स्ड रिस्पॉन्स भी मिला था. इस फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुकमणी जैसी बड़ी एक्ट्रेसेस नजर आएंगी.