Sunday, 16 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

टॉक्सिक और धुरंधर 2 के क्लैश पर यश ने तोड़ी चुप्पी, बोले- डरने का कोई सवाल नहीं…

Yash on Toxic clash with Dhurandhar 2: यश की फिल्म टाॅक्सिक पहले धुरंधर 2 के साथ रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसकी रिलीज डेट टाल दी गई थी. अब इसपर खुद यश ने सफाई दी है

Yash on Toxic clash with Dhurandhar 2: साउथ सुपरस्टार यश (Yash) की फिल्म टॉक्सिक 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. पहले ये फिल्म 19 मार्च को धुरंधर 2 के साथ रिलीज होने वाली थी. मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट टाल दी थी. हाल ही में दिए अपने इंटरव्यू के दौरान यश से टॉक्सिक और धुरंधर 2 क्लैश को लेकर अपना पक्ष रखा. यश ने कहा डरने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता. आइए जानते हैं कि टॉक्सिक धुरंधर 2 क्लैश पर यश ने क्या-क्या कहा है.

धुरंधर 2 संग क्लैश पर बोले यश

हाल ही में यश ने एक न्यूज चैनल को अपना इंटरव्यू दिया है. इस दौरान अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर यश ने कई खुलासे किए. इंटरव्यू में जब उनसे धुरंधर द रिवेंज और टॉक्सिक के बॉक्स ऑफिस क्लैश को लेकर सवाल पूछा गया, तो यश ने कहा- बहुत लोगों ने मुझसे बोला था कि डर गया, इस वजह से मैंने अपनी फिल्म की रिलीज डेट बदल दी. लेकिन ऐसा नहीं था, जब तक मैं किसी प्रोडक्ट को लेकर एक दम संतुष्ट नहीं होता हूं, तब उसको पेश नहीं करता हूं. रही बात क्लैश की तो मेरी फिल्म की रिलीज डेट 8 महीने पहले अनाउंस हो गई थी और क्लैश के लिए मैं नहीं गया था.

---विज्ञापन---

डरने का कोई सवाल नहीं है

आगे यश ने कहा, डरने का कोई सवाल नहीं है, क्योंकि मेरे पास खोने को कुछ है नहीं, जो मैं घबराऊंगा. आज जो भी है, वो प्लस में हैं और 100-200 करोड़ के घाटे से कोई फर्क नहीं पड़ता है. मैंने वहां से शुरू किया है, जब मेरे पास कुछ भी नहीं था, तो मेरे लिए ये सब मैटर नहीं करता है.

कब रिलीज होगी टॉक्सिक?

बता दें पहले यश की टॉक्सिक 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने थी, लेकिन उसी दिन रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 को रिलीज किया गया था, जिसके बाद टॉक्सिक की रिलीज डेट आगे बढ़ा दिया गया था. अब यश की फिल्म 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म का ट्रेलर सामने आ गया है.

---विज्ञापन---

First published on: Aug 16, 2026 04:20 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola