Sunday, 9 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Netflix पर तांडव कर रही ये फिल्म, कहानी ने जीता सबका दिल, IMDb पर मिली 8 से ज्यादा रेटिंग

Netflix Trending: अगर आप साइकोलॉजिकल थ्रिलर और डार्क कॉमेडी वाली फिल्में देखना पसंद करते हैं तो हाल ही में नेटफ्लिक्स पर आई ये फिल्म आपका दिल जीत लेगी. साउथ सिनेमा की इस फिल्म को सिनेमाघरों में भी खूब सराहा गया था और अब ये फिल्म ओटीटी पर भी जमकर धमाल मचा रही है.

Netflix Trending: ओटीटी पर हर हफ्ते कुछ न कुछ खास होता है. हाल ही में यहां एक ऐसी फिल्म आई जिसकी अनोखी कहानी हर किसी का दिल जीतने में कायमाब हो रही है. ये एक तेलुगु फिल्म है, जो 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अपनी अलग कहानी और शानदार अभिनय की वजह से दर्शकों की खूब तारीफ बटोरने में सफल रही. IMDb पर इस फिल्म को 8.1 की धांसू रेटिंग मिली है. चलिए फिल्म के बारे में जानते हैं.

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी एक उम्रदराज और रईस व्यक्ति रामप्पा राव बहादुर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो लिवर कैंसर की आखिरी स्टेज से गुजर रहा है और अजीब-अजीब तरह की हरकते करता है.

---Advertisement---

रामप्पा की उलझी दुनिया

रामप्पा की पत्नी उससे दूर रह रही है, परिवार में रिश्ते बिखरे हुए हैं और अतीत की कई अनसुलझी बातें अब भी उसका पीछा नहीं छोड़तीं. ऐसे में वो तरह-तरह की बातें करता है और लोग उसे मानसिक रूप से बीमार समझते हैं. इसी दौरान फिल्म दशकों पहली की कहानी भी दिखाती है.

क्लाइमैक्स देख रह जाएंगे दंग

जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, कई रहस्य सामने आते हैं, लेकिन फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण इसका क्लाइमैक्स है, जिसे देखकर आप अपना माथा पकड़ लेंगे. ये एक अलग ही तरह की कहानी है.

---Advertisement---

कौनसी फिल्म?

हम बात कर रहे हैं नेटफ्लिक्स पर मौजूद फिल्म ‘राव बहादुर’ की, जिसमें सत्यदेव के अलावा विकास मुप्पाला, दीपा थॉमस, बाला पारासर, आनंद और प्रणय वाका लीड रोल में हैं. इस फिल्म का निर्देशन वेंकटेश महा ने किया है.

नेटफ्लिक्स पर करें एन्जॉय

‘राव बहादुर’ 31 जुलाई से Netflix पर तेलुगू, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में स्ट्रीम हो रही. नेटफ्लिक्स पर ये फिल्म अभी टॉप 10 की लिस्ट में बनी हुई है.

---Advertisement---
First published on: Aug 09, 2026 03:46 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola