Sunday, 9 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Alliance पार्टी में सोहेल खान ने किया कुशाल टंडन को Kiss, देखते रह गए सलमान खान

Sohail Khan Kisses Kushal Tandon: पॉपुलर रियलिटी शो 'द अलायंस' हारने के बाद भी सोहेल खान ने शो के सभी कंटेस्टेंट के लिए सक्सेस की एक पार्टी रखी. जिसमें उन्होंने कुशाल टंडन को किस किया.

Sohail Khan Kisses Kushal Tandon: अमेजन प्राइम वीडियो का पॉपुलर रियलिटी शो ‘द अलायंस’ अब खत्म हो चुका है, इस शो की ट्रॉफी मिनी माथुर ने अपने नाम किया, इसी के साथ ये शो भी खत्म हो गया. हाल ही में, शो में कंटेस्टेंट के लिए सोहेल खान ने ‘द अलायंस’ के सक्सेस की एक पार्टी रखी. यह पार्टी सोहेल ने अपने मुंबई वाले घर पर रखी थी, जिसमें शो के सभी कंटेस्टेंट के साथ उनके करीबी दोस्त और परिवार के लोग भी शामिल हुए. इसके अलावा, इस पार्टी में सोहेल के बड़े भाई सलमान खान भी पहुंचे. इसके साथ ही पार्टी में कुणाल खेमू, डेजी शाह, ज़ैद दरबार, गौहर खान, रीवा किशन और सोहा अली खान समेत कई और हस्तियां भी कल रात पार्टी में शामिल हुईं. अब इस पार्टी के एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुशाल टंडन को सोहेल खान किस करते दिखाई दे रहे हैं.

सोहेल खान ने कुशाल टंडन को किया किस

वायरल हो रहे इस वीडियो में सोहेल खान ‘द अलायंस’ अपने को-कंटेंस्टटेंट रहे कुशाल टंडन के साथ थिरकते हुए नजर आ रहे हैं. इसी वीडियो के आखिर में सोहेल खान ने कुशाल के गाल पर किस करते दिखाई दे रहे हैं. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गया. वीडियो में इस दौरान सलमान भी वहीं मौजूद थे. सोहेल ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस पार्टी की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जिसे देख फैंस बहुत ज्यादा खुश हुए.एक तस्वीर में सलमान खान और मिनी माथुर के पति फिल्म प्रड्यसर कबीर खान भी शामिल हैं.

गौहर खान का डांस

एक दूसरी वीडियो में सोहेल खान अपने ‘द अलायंस’ गैंग के सभी साथियों के संग नाचते-गाते नजर आ रहे हैं. वहीं, मेकअप आर्टिस्ट निशी सिंह ने सोहेल की पार्टी में एक्ट्रेस गौहर खान का एक डांस वीडियो शेयर किया है. जिसमें गौहर ने फिल्म ‘इश्कजादे’के अपने पॉपुलर सॉन्ग ‘झल्ला वाला’ पर डांस करती दिखाई दे रही हैं. उन्होंने ये वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘उनका प्यार बेमिसाल है! लव यू सोहेल भाई!’

First published on: Aug 09, 2026 05:49 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola