Sunday, 2 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘6 महीने में मौत हो सकती है’, शोहरत के लिए राम कपूर ने किया ये काम, ‘लॉक अप’ में बताई डॉक्टर्स की चेतावनी

---विज्ञापन---

नेटफ्लिक्स पर 'लॉक अप 2' इन दिनों दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है, शो में हर किन कंटेस्टेंट के राज पर से पर्दा उठ रहा है, हाल ही में सबके फेवरेट राम कपूर ने अपनी जिंदगी के ऐसे सीक्रेट को रिवील किया जिसने उनके फैंस के होश उड़ा दिए. फिनाले वीक तक पहुंच चुके राम ने शो में उन्होंने बताया कि उनके इस संघर्ष के बारे में उनकी पत्नी और बच्चों तक को पूरी सच्चाई नहीं पता थी.

राम कपूर का डार्क सीक्रेट

राम कपूर ने बताया कि उन्होंने अपने करियर में कई हिट टीवी शोज और फिल्मों में काम किया, लेकिन आज भी लोग उन्हें सबसे ज्यादा 'बड़े अच्छे लगते हैं' के लिए याद करते हैं. इस शो ने उन्हें जबरदस्त पॉपुलैरिटी दिलाई, लेकिन यही सफलता उनके लिए सबसे मुश्किल दौर भी लेकर आई.

---Advertisement---

शोहरत में सेहत को भूल बैठे थे राम कपूर

राम ने खुलासा किया कि शो की अपार सफलता के दौरान वह गंभीर डिप्रेशन का शिकार हो गए थे. उन्होंने कहा कि लोग उनके मोटापे की खूब चर्चा करते थे और उसी वजह से उन्हें पहचान, प्यार और काम मिल रहा था. धीरे-धीरे उन्हें लगने लगा कि अगर उनका वजन कम हो गया तो शायद उनका करियर भी खत्म हो जाएगा. इसी सोच ने उन्हें अपनी सेहत से पूरी तरह दूर कर दिया.

डॉक्टर ने दी थी चेतावनी

एक्टर ने बताया कि उनकी तबीयत इतनी बिगड़ चुकी थी कि डॉक्टरों ने साफ चेतावनी दे दी थी. डॉक्टरों के मुताबिक, अगर उन्होंने अपनी लाइफस्टाइल नहीं बदली तो अगले छह महीनों में उनकी जान भी जा सकती थी.

---Advertisement---

हाई रहती थी ब्लड शुगर

राम ने बताया कि उनका ब्लड शुगर लेवल कई बार 400 से 600 के बीच पहुंच जाता था और उन्हें दिन में तीन बार इंसुलिन लेना पड़ता था. इसके बावजूद वह रोज करीब 14 घंटे काम करते रहे थे.

पूरी तरह बदल गया था राम का स्वभाव

राम कपूर ने यह भी स्वीकार किया कि उस दौर में उनका व्यवहार पूरी तरह बदल गया था. उन्होंने कहा कि वह शूटिंग पर कई-कई घंटे देर से पहुंचते थे, सेट पर शराब पीते थे और लोगों से बेहद खराब तरीके से पेश आते थे. उन्होंने खुद को उस समय का 'राक्षस' बताते हुए माना कि शोहरत ने उन्हें गलत रास्ते पर पहुंचा दिया था.

---Advertisement---

अब बदल चुके हैं हालात

हालांकि, अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं. राम कपूर का कहना है कि 'बड़े अच्छे लगते हैं' को करीब 10 साल बीत चुके हैं और अब उन्होंने अपनी जिंदगी में बड़ा बदलाव किया है. वह अपनी सेहत का ध्यान रखते हैं और पहले से कहीं ज्यादा खुश हैं. लॉक अप में किया गया यह खुलासा उनके फैंस के लिए भी काफी भावुक और चौंकाने वाला साबित हुआ.

First published on: Aug 02, 2026 12:13 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola