Sunday, 2 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘5-6 बार संबंध बनाने होंगे…’ Akanksha Chaudhary ने कास्टिंग काउच पर किया बड़ा खुलासा, भर आईं फराह खान की आंखें

Lock Upp 2: नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में कंटेस्टेंट आकांक्षा चौधरी ने शो से बाहर होने से पहले अपने कास्टिंग काउच एक्सपीरियंस को शेयर किया है. उन्होंने बताया कि ब्यूटी पेजेंट के दौरान आर्थिक मदद मांगने पर एक प्रभावशाली शख्स ने उनके सामने एक हैरान करने वाली शर्त रखी, जिसे उन्होंने तुरंत ठुकरा दिया. आकांक्षा की आपबीती सुनकर शो की होस्ट फराह खान भावुक हो गईं.

---विज्ञापन---

Lock Upp 2 Akanksha Chaudhary-Farah Khan
Lock Upp 2 Akanksha Chaudhary-Farah Khan

खबर से जुड़ी अहम बातें

आकांक्षा चौधरी ने क्या कास्टिंग काउच पर किया बड़ा खुलासा

ब्यूटी पेजेंट के दौरान आकांक्षा से शख्स ने रखी थी शारीरिक संबंध बनाने की डिमांड

---विज्ञापन---

आकांक्षा की बातें सुन रो पड़ीं फराह खान

रितेश देशमुख ने आकांक्षा की हिम्मत की तारीफ की और कहा कि उन्होंने ऑफर ठुकरा कर अच्छा फैसला किया

---विज्ञापन---

Lock Upp 2: नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ की इन दिनों लगातार चर्चा हो रही है. शो का हर कंटेस्टेंट किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बना हुआ है. हर हफ्ते शो में कंटेस्टेंट अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे करते नजर आते हैं. हाल ही में आकांक्षा चौधरी ने अपने कथित कास्टिंग काउच एक्सपीरियंस को शेयर किया. उनकी बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए. इतना ही नहीं, होस्ट फराह खान भी भावुक हो गईं और उनकी आंखें नम हो गईं.

आकांक्षा ने शो में अपने ब्यूटी पेजेंट के अनुभव और ट्रेनिंग के बारे में बात करते हुए बताया कि ट्रेनिंग फीस और कपड़ों के लिए उन्हें करीब 1 से 2 लाख रुपये की जरूरत थी. उस समय परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी, इसलिए वे उनकी मदद नहीं कर पा रहे थे. ऐसे में उन्होंने इंडस्ट्री के एक प्रभावशाली शख्स से मदद मांगी, जो कई ब्यूटी पेजेंट्स में जज रह चुका था.

---विज्ञापन---

आकांक्षा ने किया बड़ा खुलासा

आकांक्षा ने बताया कि उन्होंने उस शख्स से दो महीने के लिए आर्थिक मदद की गुजारिश की और कहा कि वह उनके यहां कर्मचारी के तौर पर काम करके पूरी रकम चुका देंगी. इसके बाद उस शख्स ने उन्हें अपने घर बुलाया. वहां उनके साथ एक हैरान करने वाली घटना हुई. आकांक्षा के मुताबिक, “जब मैं उनके घर पहुंची, तो उन्होंने पहले मुझे गले लगाने की कोशिश की. फिर गले लगाने के बहाने मुझे जोर से धक्का दिया और कसकर पकड़ लिया. वह उम्र में मुझसे काफी बड़े थे. इसलिए मैंने उनका हाथ झटककर खुद को उनसे दूर किया.”

महीने में संबंध बनाने की रखी थी डिमांड

इसके बाद आकांक्षा ने बताया कि उस शख्स ने उनके सामने एक चौंकाने वाली शर्त रखी. उनके अनुसार, “उन्होंने मुझसे कहा कि मैं तुम्हें पैसे दे दूंगा, लेकिन बदले में तुम्हें मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाने होंगे.” आकांक्षा ने यह भी दावा किया कि उस शख्स ने कहा था, “एक महीने में कम-से-कम 5 से 6 बार मेरे साथ संबंध बनाने होंगे.”

---विज्ञापन---

आकांक्षा की बातें सुन रो पड़ीं फराह खान

आकांक्षा ने तुरंत उस शख्स का प्रस्ताव ठुकरा दिया और वहां से चली गईं. उन्होंने यह भी बताया कि उस शख्स ने उन्हें धमकी दी थी कि उन्हें इस फैसले पर पछताना पड़ेगा. हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई. इस घटना को याद करते हुए आकांक्षा काफी भावुक हो गईं. वहीं, फराह खान भी उनकी आपबीती सुनकर भावुक हो गईं और उनकी आंखें नम हो गईं. रितेश देशमुख ने भी आकांक्षा की हिम्मत की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने गलत समझौता करने के बजाय अपने दम पर सफलता हासिल की. बता दें कि आकांक्षा चौधरी इस हफ्ते शो से बाहर हो गईं है.

निष्कर्ष: लॉक अप 2 में एविक्ट होने से पहले आकांक्षा चौधरी ने एक बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया कि किस तरह से ब्यूटी पेजेंट के दौरान आर्थिक दिक्कतों के कारण उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के एक शख्स से मदद मांगी थी. लेकिन उसने पैसों की मदद के बदले शारीरिक संबंध बनाने का ऑफर दिया था, जिसे उन्हें ठुकरा दिया था. इस खुलासे को जानकर फराह खान रो पड़ीं थी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Ramayana Trailer में छिपा बड़ा सरप्राइज! TV का ये खतरनाक विलेन बना रावण का नाना, क्या आपने पहचाना?

First published on: Aug 02, 2026 11:10 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola