---विज्ञापन---
नेटफ्लिक्स पर नहीं रुक रहा इस फिल्म का तूफान, रिलीज के सिर्फ 24 घंटे के अंदर ही बन गई नंबर-1 ट्रेंडिंग
Netflix Trending: थिएटर में धुआंधार बिजनेस करने वाली ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म अब नेटफ्लिक्स पर भी छा गई है. रिलीज के सिर्फ 24 घंटे के अंदर ही ये प्लेटफॉर्म की नंबर-1 ट्रेंडिंग फिल्म बन गई. इन दिनों नेटफ्लिक्स पर इस फिल्म ने मधूम चा रखी है. बड़े पर्दे पर शानदार कमाई करने के बाद अब इसने OTT पर भी वही कमाल दोहरा दिया है. फिल्म की कहानी लगातार दर्शकों का दिल जीतने का काम कर रही है.
कौनसी फिल्म
हम बात कर रहे हैं साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ की, जिसे हाल ही में 9 जुलाई को OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है. सिनेमाघरों की तरह इस स्पोर्ट्स ड्रामा को ओटीटी पर भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. रिलीज के सिर्फ एक दिन के भीतर ही ये नेटफ्लिक्स की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन गई.
एक्शन, स्पोर्ट्स और ड्रामा से भरपूर
3 घंटे 7 मिनट लंबी फिल्म ‘पेद्दी’ का डायरेक्शन बुची बाबू सना ने किया है. इसमें राम चरण, जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा, शिव राजकुमार, जगपति बाबू और बोमन ईरानी लीड रोल में हैं. एक्शन, स्पोर्ट्स और इमोशनल ड्रामा से भरपूर इस फिल्म की कहानी लगातार दर्शकों का दिल जीतने का काम कर रही है.
पेद्दी की कमाई
सिनेमाघरों में ‘पेद्दी’ ने शानदार बिजनेस किया था. भारत में फिल्म ने 180 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया, जबकि दुनियाभर में इसका कलेक्शन करीब 333 करोड़ रुपये तक रहा. हिंदी भाषा को छोड़ दें तो साउथ भाषाओं में इस फिल्म ने धुआंधार कलेक्शन किया है.
नेटफ्लिक्स पर पेद्दी
राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर स्पोर्ट्स-एक्शन ड्रामा फिल्म 'पेद्दी' (Peddi) नेटफ्लिक्स पर 9 जुलाई 2026 से स्ट्रीम हो रही है. हालांकि अभी ये तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में ऑडियो और सबटाइटल्स के साथ उपलब्ध है. फिल्म का हिंदी डब वर्जन बाद में (संभावित 30 जुलाई 2026) रिलीज किया जाएगा.
फिल्म की कहानी
‘पेद्दी’ फिल्म की कहानी एक गांव में रहने वाले दिहाड़ी मजदूर की है, जिसके अंदर खेलों का जबरदस्त टैलेंट होता है. वो क्रिकेट और कुश्ती जैसे कई सारे खेल खेलता है. अपने इसी हुनर के दम पर वो अपनी अलग पहचान बनाना चाहता है. साथ ही अपने गांव को आधिकारिक पहचान और रेलवे स्टेशन दिलाने के लिए भी पूरी ताकत लगा देता है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.