Sunday, 12 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

आमिर खान की तीसरी शादी पर शेखर सुमार का रिएक्शन, बोले- सरकार ‘डबल इंजन’ नहीं चला पा रही और वो अब ‘ट्रिपल इंजन’ चला रहे…

Shekhar Suman: बॉलीवुड स्टार शेखर सुमन (Shekhar Suman) अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं. हाल ही में उन्होंने आमिर खान (Aamir Khan) की तीसरी शादी पर भी तंज कसा.

---विज्ञापन---

Shekhar Suman
Shekhar Suman

Shekhar Suman: बॉलीवुड स्टार शेखर सुमन (Shekhar Suman) अक्सर अपनी बातों से चर्चा में आ जाते हैं. उनके बोल हमेशा लोगों का ध्यान खींचने का काम करते हैं. हाल ही में, शेखर सुमन ने सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) की तीसरी शादी पर रिएक्शन दिया है, जो अब जमकर वायरल हो रहा है.

आमिर खान ने हाल ही में गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) से तीसरी शादी रचाई. 5 जुलाई 2026 को एक इंटीमेट वेडिंग के जरिए आमिर खान ने अपने घर पर ही गौरी स्प्रैट संग शादी रचाई. इस खास मौके पर कुछ खास मेहमान और परिवारवाले उपस्थित रहे. आमिर खान की इस तीसरी शादी पर अब शेखर सुमन का रिएक्शन सामने आया है.

---विज्ञापन---

आमिर खान की तीसरी शादी पर क्या बोले शेखर सुमन?

आमिर की तीसरी शादी पर बोलते हुए शेखर सुमन ने राजनीतिक मुद्दे पर तंज कसा. अपने शो में उन्होंने कहा, “इस व्यक्ति ने आने वाली कई पीढ़ियों को एक अनोखी सोच दी है और वह सोच है- किसी चीज को तब तक पाना जब तक आप उसे हासिल न कर लें.” शेखर सुमन ने कहा कि व्यक्ति चाहे किसी भी प्रोफेशन का हो, उसे आमिर खान के पैर छूने चाहिए. उन्होंने कहा, “खासकर राजनेताओं को उनसे बहुत कुछ सीखना चाहिए. अक्सर कहा जाता है कि राजनेता गठबंधन बनाना जानते हैं लेकिन उन्हें इस व्यक्ति से गठबंधन बनाने की कला सीखनी चाहिए.

Aamir Khan-Gauri Spratt Marriage

‘ट्रिपल इंजन’ चला रहे’ आमिर खान

शो में शेखर सुमन ने आमिर खान की पिछली दो टूटीं शादियों का जिक्र किया और कहा कि एक्टर के पहले दो गठबंधन (रीना दत्ता और किरण राव के साथ शादियां) टूट गईं, इसलिए उन्हें गौरी के साथ तीसरी शादी को महागठबंधन कहना चाहिए. शेखर ने कहा, “हमारी सरकार तो ठीक से ‘डबल इंजन’ नहीं चला पा रही है और वो अब ‘ट्रिपल इंजन’ चला रहे हैं.”

---विज्ञापन---

First published on: Jul 12, 2026 06:49 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola