आलिया भट्ट की खास दोस्त और एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर ने 11 जुलाई को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और फिल्म डायरेक्टर शरण शर्मा के साथ शादी कर ली। कपल ने अपने घर के गार्डन में रजिस्टर्ड मैरिज की, जिसकी खूबसूरत तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। दुल्हन बनी आकांक्षा रंजन कपूर अपने सिंपल लेकिन एलिगेंट ब्राइडल लुक में बेहद खूबसूरत नजर आईं। सटल मेकअप, खुले बाल और स्टेटमेंट नेकलेस के साथ उन्होंने अपनी शादी के लुक से फैंस का दिल जीत लिया। वहीं शरण शर्मा भी ऑफ-व्हाइट आउटफिट में काफी हैंडसम दिखाई दिए। दोनों की रोमांटिक तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। आकांक्षा की शादी में उनकी बहन और जल्द मां बनने वाली एक्ट्रेस अनुष्का रंजन कपूर भी लाइमलाइट में रहीं। प्रेग्नेंसी ग्लो के साथ अनुष्का का बेबी बंप भी साफ नजर आया। पति आदित्य सील के साथ वह मैचिंग आउटफिट में कैमरे के सामने पोज देती दिखाई दीं। अनुष्का ने अपनी बहन की शादी की कई अनदेखी और कैंडिड तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इनमें वह आकांक्षा के साथ बेहद खूबसूरत पलों को एंजॉय करती नजर आईं। एक तस्वीर में दोनों बहनों की बॉन्डिंग ने फैंस का ध्यान खींच लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुष्का रंजन कपूर जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। ऐसे में परिवार में शादी के जश्न के बाद अब नन्हे मेहमान के आने की खुशियां भी शुरू हो गई हैं।
---विज्ञापन---
Akansha Ranjan की शादी में छाईं प्रेग्नेंट बहन, Anushka के बेबी बंप पर नजरें, जल्द होगी डिलीवरी !
आलिया भट्ट की खास दोस्त और एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर ने 11 जुलाई को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और फिल्म डायरेक्टर शरण शर्मा के साथ शादी कर ली। कपल ने अपने घर के गार्डन में रजिस्टर्ड मैरिज की, जिसकी खूबसूरत तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
First published on: Jul 12, 2026 01:24 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola