Monday, 13 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Marvel’s Daredevil फेम एक्ट्रेस का निधन, 82 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Marvel's Daredevil Fame Actress Wai Ching Ho Death: मार्वल्स डेयरडेविल के फेमस मैडम गाओ का किरदार निभाकर दुनियाभर में नाम कमाने वाली एक्ट्रेस वाई चिंग हो का निधन हो गया है.

---विज्ञापन---

Marvel’s Daredevil Fame Actress Wai Ching Ho Death: हॉलीवुड और हांगकांग फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. यहां इंडस्ट्री की फेमस और दिग्गज एक्ट्रेस वाई चिंग हो (Wai Ching Ho) का निधन हो गया है. मार्वल्स डेयरडेविल की फेमस मैडम गाओ का किरदार निभाकर दुनियाभर में नाम कमाने वाली एक्ट्रेस वाई चिंग हो ने 82 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली है. उनके निधन की खबर सबसे पहले उनके डेयरडेविल के को-एक्टर पीटर शिंकोडा ने दी है. वाई चिंग हो के निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक का माहौल है. फिल्म जगत के कई सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है.

मार्वल्स एक्टर ने दी श्रद्धांजलि

डेयरडेविल में नोबू योशियोका की भूमिका निभाने वाले एक्टर पीटर शिंकोडा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए एक्ट्रेस वाई चिंग हो के निधन की जानकारी दी है. पीटर शिंकोडा ने वाई चिंग हो को श्रद्धांजलि देते हुए अपनी पोस्ट में लिखा, ‘मैं तुम्हें कभी नहीं भूलूंगा. सेट पर और सेट के बाहर, तुम्हारे साथ बिताए हर पल से मैंने बहुत कुछ सीखा है. हम फिर मिलेंगे, मेरे दोस्त. तुम बहुत खूबसूरत थी.’

मेरी प्यारी वाई…

इसके बाद थिएटर आर्टिस्ट माहिरा कक्कड़ ने भी इस खबर को कन्फर्म किया है. माहिरा कक्कड़ ने वाई चिंग हो को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ‘मुझे वाई चिंग हो के साथ काम करने और उनके साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने का बहुत बड़ा सौभाग्य मिला. वह अविश्वसनीय थीं. मिलनसार, मजाकिया, केयरिंग, खुशमिजाज, पॉजिटिव और एक बेहतरीन एक्ट्रेस. 82 या 83 साल की उम्र में उन्होंने लीड रोल निभाया, जो एक फीमेल किंग लियर की तरह था और उनकी एक्टिंग कमाल की थी.’ उन्होंने आगे लिखा, ‘वह हमसे कहती थीं कि हर दिन कच्चे अदरक के दो टुकड़े खाओ, तुम कभी बीमार नहीं पड़ोगे! हममें से जिनके पास इंडस्ट्री में बहुत सारे रोल मॉडल और मेंटर नहीं थे, उनके लिए वाई एक सहारा थीं. मैं उन्हें जानने के लिए बहुत आभारी हूं और उनके चले जाने से बहुत दुखी हूं. उन्होंने कभी किसी के बारे में बुरा नहीं बोला. मेरी प्यारी वाई, आप सभी तालियों की हकदार हैं.’

First published on: Jul 12, 2026 10:16 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola