Sunday, 12 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू को हुआ कोरोना, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती

Jaan Kumar Sanu Hospitalised: मशहूर बॉलीवुड सिंगर कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

---विज्ञापन---

Jaan Kumar Sanu
Jaan Kumar Sanu

Jaan Kumar Sanu Hospitalised: सिंगर और ‘बिग बॉस’ के पूर्व कंटेस्टेंट रहे कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू (Jaan Kumar Sanu) को कोविड हो गया है. इसके बारे में जान ने खुद बताया. अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए सिंगर ने बताया कि वो कोविड-19 (COVID-19) पॉजिटिव पाए गए हैं. उन्होंने अस्पताल से अपना वीडियो शेयर किया है.

अस्पताल से शेयर किया वीडियो

जान ने अपने फैंस को बेहद खास अंदाज में अपनी बीमारी के बारे में बताया. सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा,’चीन से आया मेरा दोस्त, कोविड को सलाम करो.’ वीडियो में हंसते-खेलते जान ने ये भी कहा, ‘फिट चेक अपने पसंदीदा डिजाइनर- कोकिलाबेन के कपड़े पहने हैं. किसलिए भर्ती हुआ हूं- वुहान से आए कोविड के लिए.’

---विज्ञापन---

फैंस को जान कुमार सानू की चिंता

भले ही वीडियो में जान हंसते हुए नजर आए हैं. लेकिन उनकी इस पोस्ट ने टीवी इंडस्ट्री और उनके फैंस के बीच खलबली मचा दी है. फैंस लगातार सिंगर के जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं. वीडियो पर टीवी एंकर चारुल मलिक ने लिखा- जल्दी से स्वस्थ हो जाओ, अपना ध्यान रखो.

जान कुमार सानू के माता-पिता

बात करें जान कुमार सानू की, तो वो बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू और उनकी पहली पत्नी रीता भट्टाचार्य के बेटे हैं. कुमार सानू और रीता ने साल 1986 में शादी की थी. साल 1994 में उनका तलाक हो गया, जिसके बाद कुमार सानू ने साल 2001 में सलोनी भट्टाचार्य से शादी कर ली.

पिता को लेकर किए गंभीर खुलासे

जान कुमार सानू ‘बिग बॉस’ में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हो चुके हैं और वो एक सिंगर भी हैं. बिग बॉस में जान ने पिता को लेकर कई खुलासे किए थे. जान कुमार सानू ने यहां तक कहा था कि पिता ने उनके और उनकी मां के लिए कभी कुछ नहीं किया. वहीं एक इंटरव्यू में दावा किया था कि कई लोगों ने इंडस्ट्री में उन्हें नौकरी नहीं दी क्योंकि वो कुमार सानू के बेटे हैं. जान ने पिता कुमार सानू पर यह आरोप तक लगा दिया था कि जब उनकी मां प्रेगनेंट थीं, तभी पिता ने उन्हें तलाक दे दिया था. साथ ही कहा था कि पिता की उनकी जिंदगी का हिस्सा नहीं रहे.

---विज्ञापन---
First published on: Jul 12, 2026 09:51 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola