Saturday, 11 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

63 में ‘कुंवारी’ मशहूर एक्ट्रेस ,बयां किया अपना दर्द ,हसीना ने खोले कई राज़

टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री स्वाति आनंद ने पहली बार अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बात की है। 'पवित्र रिश्ता' और 'कुमकुम भाग्य' जैसे लोकप्रिय शोज़ में नजर आ चुकीं 63 वर्षीय अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने अब तक शादी नहीं की, लेकिन वह पिछले करीब 25 वर्षों से एक रिश्ते में हैं।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Jul 11, 2026 16:39
Share :
Rajesh Sharma

टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री स्वाति आनंद ने पहली बार अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बात की है। ‘पवित्र रिश्ता’ और ‘कुमकुम भाग्य’ जैसे लोकप्रिय शोज़ में नजर आ चुकीं 63 वर्षीय अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने अब तक शादी नहीं की, लेकिन वह पिछले करीब 25 वर्षों से एक रिश्ते में हैं। हालांकि, स्वाति आनंद ने अपने पार्टनर की पहचान सार्वजनिक नहीं की। उनका कहना है कि वह अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा निजी रखना पसंद करती हैं। इंडस्ट्री के करीबी लोग उनके रिश्ते के बारे में जानते हैं, लेकिन उन्होंने कभी इसे प्रचार का हिस्सा नहीं बनाया। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में स्वाति ने शादी न करने की वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि बचपन से ही उन्हें अकेले रहने का विचार पसंद था। उनके मन में हमेशा यह सवाल रहता था कि जिस आजादी और प्यार के साथ वह अपने घर में रहीं, क्या शादी के बाद भी उन्हें वैसा ही माहौल मिलेगा। अभिनेत्री का मानना है कि आज के समय में रिश्ते पहले की तुलना में अधिक जटिल हो गए हैं। इसलिए उन्होंने उसी प्यार और अपनापन को संजोकर रखने का फैसला किया, जो उन्हें अपने परिवार से मिला। स्वाति ने यह भी बताया कि व्यस्त शूटिंग शेड्यूल के बावजूद वह अपने माता-पिता के लिए समय निकालती थीं और उनका पूरा ख्याल रखती थीं। उनका कहना है कि उन्होंने अपनी जिंदगी अपने फैसलों के साथ जी है और वह अपने इस निर्णय से पूरी तरह संतुष्ट हैं।

First published on: Jul 11, 2026 04:39 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola