Sunday, 12 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

मशहूर कॉमेडियन का निधन, 59 साल की उम्र में ली आखिरी सांस; इंडस्ट्री में शोक की लहर

इंडस्ट्री के मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता का 59 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके दोस्त अब्देल अच्रियन ने सोशल मीडिया पर दुखद खबर को शेयर कर फैंस को भी रुला दिया.

---विज्ञापन---

इंडोनेशिया के पॉपुलर कॉमेडियन और अभिनेता टेमोन टेम्पलर अब इस दुनिया में नहीं रहे. 59 साल की उम्र में उनके निधन की खबर ने मनोरंजन जगत और उनके चाहने वालों को गहरा सदमा दिया है. पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत खराब होने की खबरें सामने आ रही थीं और अब उनके निधन की न्यूज ने लोगों को रुला दिया.

कब हुई मौत?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेमोन ने रविवार 12 जुलाई 2026 की सुबह करीब 8.42 बजे अंतिम सांस ली. हालांकि, उनके निधन की वजह को लेकर फिलहाल आधिकारिक तौर पर ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की गई है. टेमोन के निधन की खबर उनके करीबी दोस्त और अभिनेता अब्देल अच्रियन ने सोशल मीडिया के जरिए दी. उन्होंने इंस्टाग्राम पर टेमोन के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए भावुक कैप्शन लिखा, ‘इन्ना लिल्लाहि वा इन्ना इलैहि राजिऊन… अलविदा मेरे दोस्त.’ इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया.

---विज्ञापन---

साथ कलाकार दे रहे श्रद्धांजलि

वहीं. मशहूर कॉमेडियन बोपाक कास्टेलो ने भी टेमोन के निधन पर दुख जताया. उन्होंने लिखा, ‘मेरे दोस्त टेमोन, तुम्हारी कमी हमेशा महसूस होगी. भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दें.’

क्या था असली नाम?

अगर टेमोन के करियर की बात करें तो उनका असली नाम सिमसन रारेमेहा था. उनका जन्म 29 दिसंबर 1966 को इंडोनेशिया के ईस्ट नुसा तेंगारा में हुआ था. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1992 में एक रेडियो जॉकी के रूप में की थी. रेडियो में उनकी शानदार कॉमिक टाइमिंग ने लोगों का ध्यान खींचा और जल्द ही उन्हें टीवी इंडस्ट्री में काम मिलने लगा.

---विज्ञापन---

कैसे मिली पहचान?

टेमोन को सबसे ज्यादा पहचान साल 2008 में आए लोकप्रिय कॉमेडी शो Abdel dan Temon Bukan Superstar से मिली. इस शो में उनकी कॉमिक एक्टिंग और बेहतरीन पंचलाइन ने उन्हें घर-घर में मशहूर बना दिया. इसके बाद उन्होंने कई टीवी कार्यक्रमों और एंटरटेनमेंट शो में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई.

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बनाई पहचान

टीवी के अलावा टेमोन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी काफी सक्रिय थे. उन्होंने अपना यूट्यूब शो Temon Podcast और Temon Templar Show शुरू किया, जहां वे अपने खास अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन करते थे. उनकी सादगी, बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और अलग कॉमिक स्टाइल ने उन्हें इंडोनेशिया के सबसे पसंदीदा कॉमेडियंस में शामिल कर दिया.

---विज्ञापन---

सदमे में फैंस

टेमोन टेम्पलर के निधन से इंडोनेशियाई मनोरंजन जगत ने एक ऐसे कलाकार को खो दिया है, जिसने सालों तक अपनी कॉमेडी से लाखों लोगों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी. उनके जाने से फैंस और पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है.

First published on: Jul 12, 2026 05:57 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola