Dhamaal 4 Box Office Collection Day 3: ‘धमाल’ फ्रैंचाइजी की चौथी फिल्म ‘धमाल 4’ (Dhamaal 4) ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस कॉमेडी फिल्म की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी और संजय मिश्रा जैसे कई शानदार कलाकार शामिल हैं.
वीकेंड पर ‘धमाल 4’ ने पकड़ी रफ्तार
रिलीज के बाद से ही ये फिल्म सुर्खियों में बनी हुई है. एक तरफ जहां कई लोगों को फिल्म मजेदार लगी, वहीं दूसरी तरफ फिल्म की कहानी और VFX को लेकर आलोचना भी हुई. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने ठीक-ठाक ओपनिंग की और वीकेंड पर रफ्तार पकड़ी. दूसरे दिन इसकी कमाई में 60% की बढ़त देखी गई और तीसरे दिन भी फिल्म ने अच्छा-खासा बिजनेस किया है. आइए फिल्म की कमाई के बारे में जानते हैं.

तीसरे दिन की कमाई
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक धमाल 4 ने पहले दिन 14 करोड़ रुपये से शुरुआत की. इसके बाद दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 22.50 करोड़ रुपये कमाए. अब बात करें तीसरे दिन की तो, ‘धमाल 4’ ने अब तक ₹24.31 करोड़ की नेट कमाई की है. इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹72.49 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹60.81 करोड़ हो गया है, जबकि भारत में फाइनल कलेक्शन की जानकारी अभी आनी बाकी है.
इन फिल्मों से मिल रही टक्कर
धमाल 4 के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ और आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ भी लगी हुई है. वहीं फिल्म को तेलुगु एक्शन ड्रामा ‘लेनिन’ के साथ-साथ हॉलीवुड की रिलीज ‘ईविल डेड बर्न’ और लाइव-एक्शन ‘मोआना’ से भी टक्कर मिल रही है.