---विज्ञापन---
कभी घर पर बर्तन धोता था ये एक्टर, पत्नी की कमाई से चलता था खर्च, बदली किस्मत, आज हर फिल्ममेकर की पहली पसंद
Bollywood Actor: बॉलीवुड का ये स्टार आज हर दर्शक के दिल पर राज कर रहा है. लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब इस एक्टर के पास कुछ काम नहीं था. पत्नी की कमाई से घर चलता था और वो खुद बर्तन धोने से लेकर खाना बनाने जैसे काम करते थे. बाद में एक्टर की किस्मत की बदली और आज इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर सितारों में से एक हैं. चलिए जानते हैं कि आखिर ये कौन हैं.
बॉलीवुड स्टार
मुंबई शहर में सालों संघर्ष करने वाले इस स्टार के जेब कभी इतने पैसे नहीं होते थे कि महीने का खर्च आराम से निकल सके. काम की तलाश में सालों ऑडिशन के चक्कर काटता था. वक्त ऐसा भी आया जब जब पत्नी की कमाई से घर चलता और घर का सारा काम खुद करना पड़ता था.
कौन हैं ये सितारा?
सालों संघर्ष किया, काफी कुछ झेला, लेकिन कभी हार नहीं मानी. आज उसी संघर्ष ने इस एक्टर को करोड़ों की संपत्ति का मालिक बना दिया और इंडस्ट्री के सबसे भरोसेमंद कलाकारों में से एक, जी हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड स्टार पंकज त्रिपाठी की.
संघर्ष के दिनों पत्नी ने संभाला घर
पंकज त्रिपाठी और उनकी पत्नी मृदुला की संघर्ष भरी कहानी लोगों को खूब प्रेरित करती है. मुंबई पंकज त्रिपाठी को शुरुआती दिनों में कोई काम नहीं मिला और ऐसे में घर की जिम्मेदारी एक्टर की पत्नी ने संभाल. पंकज त्रिपाठी की पत्नी मृदुला स्कूल में पढ़ाती थीं और उनकी सैलरी से घर का खर्च चलता था जबकि पंकज घर के कामकाज संभालते थे.
छोटे-छोटे रोल से जीता दर्शकों का दिल
बिहार के एक छोटे से गांव से मुंबई आए पंकज त्रिपाठी ने साल 2004 में अभिषेक बच्चन स्टारर फिल्म 'रन' से बॉलीवुड में कदम रखा था. शुरुआती करियर में उन्हें छोटे-छोटे रोल मिले लेकिन अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर उन्होंने धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई. फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'मिर्जापुर', 'स्त्री', 'ओएमजी 2' और 'क्रिमिनल जस्टिस' से उन्हें इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान मिली.
आज भी जमीन से जुड़े हुए हैं पंकज त्रिपाठी
आज पंकज त्रिपाठी के पास सबकुछ है. करोड़ों की संपत्ति है, लेकिन आज भी उनके स्वाभाव में वो सादगी है. पंकज हमेशा अपनी माटी से जुड़े रहते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार पंकज त्रिपाठी की कुल संपत्ति करीब 40 करोड़ रुपये है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.