---विज्ञापन---
OTT Release This Week: ‘धुरंधर 2’ से लेकर ‘मां बहन’ तक, OTT पर इस हफ्ते आ रहीं ये शानदार फिल्में-सीरीज
OTT Release This Week: ओटीटी पर हर हफ्ते कुछ न कुछ खास होता है. जून महीने के पहले हफ्ते यहां एक से बढ़कर एक फिल्म और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. इस हफ्ते 'धुरंधर: द रिवेंज' से लेकर माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म ‘मां बहन’ तक कई बड़ी फिल्में और सीरीज दस्तक दे रही हैं. वेब सीरीज गुल्लक का 5वां सीजन भी इसी हफ्ते रिलीज होने जा रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं इस हफ्ते OTT पर क्या-क्या नया आने वाला है.
धुरंधर: द रिवेंज
इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ है, 4 जून 2026 को जियोहॉटस्टार पर रिलीज हो रही है. दर्शक इस फिल्म का ओटीटी पर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे शानदार कलाकार शामिल हैं. ये फिल्म साल 2025 के अंत में आई फिल्म धुरंधर की सीक्वल हैं.
ऑफिस रोमांस
ये एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है. 5 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही इस फिल्म में जेनिफर लोपेज के साथ ब्रेट गोल्डस्टीन लीड रोल में नजर आएंगे. इसकी कहानी जैकी क्रूज नाम की एक वर्कहॉलिक CEO की है, जो ऑफिस में रिश्तों को लेकर सख्त नियम लागू करती है. लेकिन बाद में उसे अपने ही कॉर्पोरेट वकील डेनियल ब्लैंचफ्लावर से प्यार हो जाता है.
गुल्लक सीजन 5
फॅमिली ड्रामा सीरीज ‘गुल्लक’ के अगले सीजन का इंतजार हर कोई कर रहा है. हाल ही में इस सीरीज का धमाकेदार ट्रेलर सामने आया था. 5 जून को इस सीरीज का 5वां सीजन सोनीलिव पर रिलीज हो रहा है. 'गुल्लक सीजन 5' से एक बार फिर मिश्रा परिवार की मजेदार कहानी देखने को मिलेगी.
मां बहन
माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी, और धारणा दुर्गा स्टारर फिल्म ‘मां बहन’ एक जबरदस्त ब्लैक-कॉमेडी थ्रिलर है. इस फिल्म की कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें सिंगल मदर रेखा (माधुरी दीक्षित) और उनकी दो बेटियां जया (तृप्ति डिमरी) और सुषमा (धारणा दुर्गा) साथ में रहती हैं. ऐसे में एक दिन घर पर लाश मिलने पर हड़कंप मच जाता है. ये फिल्म 4 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही हैं.
मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी
प्राइम वीडियो पर आ रही सीरीज ‘मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी’ एक बायोग्राफिकल ड्रामा सीरीज है. इस सीरीज में नसीरुद्दीन शाह बिजनेसमैन जेआरडी टाटा और जिम सर्भ जेरक्सेस देसाई की भूमिका निभा रहे हैं. सीरीज की कहानी भारत के टाइटन ब्रांड के निर्माण और उसके सफर पर आधारित है. ये सीरीज 3 जून को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी.