---विज्ञापन---
Netflix पर आते ही छाई ये 7 एपिसोड की सीरीज, कॉमेडी-ड्रामा देख रोक नहीं सकेंगे हंसी
Netflix Series: ओटीटी पर हर हफ्ते कुछ न कुछ खास होता है. लेकिन यहां कुछ ऐसी फिल्में और सीरीज भी होती है, जो रिलीज होते ही टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में जगह बना लेती हैं. हाल ही में नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम हुई 7 एपिसोड की सीरीज ने भी कुछ ऐसा ही कमाल कर दिखाया. रिलीज होते ही इस सीरीज ने ना सिर्फ टॉप 5 में जगह बनाई बल्कि IMDb पर भी धांसू रेटिंग हासिल की है. आइए इसके बारे में जानते हैं.
सीरीज की कहानी
कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर 7 एपिसोड की ये सीरीज हर किसी को हंसाने का काम कर रही है. इसकी कहानी एक ऐसे लड़के के ईर्द-गिर्द घूमती है जो बदकिस्मत और खुद पर शक करने वाला इंसान है और अपने दबंग पिता से बचने के लिए एक रूढ़िवादी और बहुत ज्यादा आबादी वाले गांव में सेक्स एजुकेशन ऑफिसर की नौकरी करने लगता है.
खुद को साबित करने की अनोखी कोशिश
लड़के के पिता काफी सख्त और कड़े मिजाज के होते हैं. उसके पिता भी एक स्कूल टीचर हैं और सेक्स पर बातचीत को पूरी तरह बकवास मानते हैं. आजादी पाने और अपनी गर्लफ्रेंड के सामने खुद को साबित करने के लिए, वो लड़का एक अनोखा सरकारी काम स्वीकार करता है.
गांव में उड़ता है मजाक
लड़का एक दूर-दराज ऐसे में गांव में जाता है, जहां गर्भनिरोधक, माहवारी या सहमति जैसी बातों का जोरदार विरोध किया जाता है. मजेदार बात ये है कि इस टॉपिक पर उसका कोई अनुभव नहीं है और वो खुद भी वर्जिन है, इसलिए गांव वाले उसका मजा क उड़ाते हैं.
कौनसी सीरीज?
कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर इस सीरीज का नाम सुपर सुब्बू (Super Subbu) है, जिसमें सुंदीप किशन और एक्ट्रेस मिथिला पालकर भी लीड रोल में हैं. सीरीज में ब्रह्मानंद, मुरली शर्मा, मानसा चौधरी जैसे स्टार्स भी शामिल हैं.
IMDb पर मिली धांसू रेटिंग
ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर 2 जुलाई को रिलीज हुई है और अब लागतगार ट्रेंड कर रही है. सीरीज को IMDb पर 7.6 की शानदार रेटिंग मिली है. अगर आप कुछ कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर देखना चाहते हैं, तो ये 7 एपिसोड की सीरीज आपको एक बार जरूर देख लेनी चाहिए.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.