---विज्ञापन---
Netflix पर आते ही छा गई ये स्पोर्ट्स थ्रिलर, बॉक्स ऑफिस के बाद OTT पर भी बनी नंबर-1
Netflix Trending Movies: अगर आप वीकेंड पर कोई दमदार फिल्म देखने का प्लान बना रहे हैं, तो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई 'पेड्डी' (Peddi) आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए. सिनेमाघरों में शानदार कमाई करने के बाद अब यह स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा ओटीटी पर भी धमाल मचा रही है. रिलीज के महज 24 घंटे के भीतर ही फिल्म नेटफ्लिक्स की टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर-1 पर पहुंच गई है.
स्पोर्ट्स थ्रिलर फिल्म का ओटीटी पर दिखा जलवा
करीब 3 घंटे 7 मिनट लंबी यह फिल्म सिर्फ स्पोर्ट्स ड्रामा नहीं है, बल्कि इसमें एक्शन, इमोशन, राजनीति और संघर्ष का भी जबरदस्त मेल देखने को मिलता है. यही वजह है कि थिएटर्स के बाद अब ओटीटी दर्शक भी इसे खूब पसंद कर रहे हैं.
24 घंटे में बनी नेटफ्लिक्स की नंबर 1 फिल्म
फिल्म का निर्देशन बुचि बाबू सना ने किया है. इसमें राम चरण मुख्य भूमिका में नजर आए हैं, जबकि जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा, शिव राजकुमार, जगपति बाबू और बोमन ईरानी जैसे कलाकार भी अहम किरदार निभाते दिखाई देते हैं. रिलीज से पहले और बाद में फिल्म कई वजहों से चर्चा में रही, लेकिन इसकी कमाई ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.
थिएटर में दर्शकों का मिला खूब प्यार
'पेड्डी' ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया. फिल्म ने भारत में करीब 180 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जबकि दुनियाभर में इसका कलेक्शन 333 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गया. खास बात यह रही कि हिंदी बेल्ट में इसकी कमाई सीमित रही, लेकिन दक्षिण भारत और विदेशी बाजारों में फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला.
धांसू है फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म की कहानी एक छोटे से गांव में रहने वाले एक दिहाड़ी मजदूर के इर्द-गिर्द घूमती है. वह क्रिकेट और कुश्ती जैसे खेलों में बेहद प्रतिभाशाली होता है. अपने इसी हुनर के दम पर वह मजदूरी करके परिवार का पेट पालता है. लेकिन उसकी जिंदगी तब नया मोड़ लेती है, जब वह अपने गांव को सरकारी पहचान और रेलवे स्टेशन दिलाने के लिए भ्रष्ट नेताओं और सिस्टम के खिलाफ लड़ाई छेड़ देता है.
खेल के साथ-साथ संघर्ष की कहानी
कहानी में खेल के साथ-साथ संघर्ष, भावनाएं और प्रेरणा का बेहतरीन कॉम्बो देखने को मिलता है. 'पेड्डी' 9 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई है और रिलीज होते ही इसने कई चर्चित फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए नंबर-1 ट्रेंडिंग फिल्म का स्थान हासिल कर लिया है. अगर आपको स्पोर्ट्स, एक्शन और इमोशनल ड्रामा से भरपूर फिल्में पसंद हैं, तो यह फिल्म आपके वीकेंड को पूरी तरह एंटरटेन कर सकती है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.