Sunday, 8 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

Netflix के इस 9.1 रेटिंग वाले कोरियन ड्रामा को देख हो जाएंगे इमोशनल, हर एपिसोड में मिलेगा रोमांस का तड़का भी

नेटफ्लिक्स पर हर साल तरह-तरह के कोरियन शो रिलीज होते हैं. वहीं, 2025 में एक ऐसी शानदार वेब सीरीज रिलीज हुई थी, जो लोगों को काफी पसंद आई थी. इस सीरीज ने लोगों को खूब एंटरटेन ही नहीं बल्कि रूलाया भी था. सीरीज का हर एपिसोड इमोशंस और रोमांस से भरा हुआ है. इसे IMDB पर 9.1 की रेटिंग मिली है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

दरअसल, हम जिस सीरीज के बारे में बात कर रहे हैं वो है व्हेन लाइफ गिव्स यू टैंगरिंस की. यह वेब सीरीज अपनी शानदार कहानी और एक्टर्स की बेहतरीन एक्टिंग के लिए जानी जाती है.

---Advertisement---

व्हेन लाइफ गिव्स यू टैंगरिंस में लीड रोल में आईयू और पार्क बो गम नजर आए हैं. शो में पार्क बो गुम आईयू के एक ऐसे दोस्त होते हैं, जो हर हाल में बचपन से उसका साथ देते हुए नजर आए हैं. दोनों ही प्यार में पड़ते हैं और शादी कर लेते हैं.

शो का डायरेक्शन किम वो सूक ने किया है, जो अपने बेहतरीन काम के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने इससे पहले सिगल और माई मिस्टर जैसी सीरीज भी बनाई है.

---Advertisement---

वहीं, व्हेन लाइफ गिव्स यू टैंगरिंस में कुल 16 एपिसोड्स हैं. हालांकि सभी एपिसोड्स में लाइफ से जुड़ी अहम चीजों और एक कपल के स्ट्रगल के बारे में दिखाया जाता है, जो हमेशा एक दूसरे का साथ देते हैं.इस शो को 9.1 की रेटिंग मिली है.

First published on: Jan 09, 2026 10:25 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो