---विज्ञापन---
Netflix पर मौजूद 5 सबसे बेहतरीन सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में, क्लाइमेक्स ‘दृश्यम’ से धांसू
Best Suspense Thriller Movies: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर एक से बढ़कर एक सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में मौजूद हैं. लेकिन अगर आप कंफ्यूज हैं कि यहां देखें क्या, तो आज हम आपके लिए यहां 5 सबसे शानदार फिल्में लेकर आए हैं.
Best Suspense Thriller Movies: अगर आप भी सस्पेंस-थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं, तो ये नेटफ्लिक्स पर मौजूद 5 फिल्में आपको बेहद पसंद आने वाली हैं. सस्पेंस, थ्रिल, क्राइम और ड्रामा से भरपूर इन फिल्मों का शानदार प्लॉट आपका दिमाग घुमा देंगे. शुरू से लेकर अंत तक इन फिल्मों का सस्पेंस बना रहता है. चलिए इनके बारे में जानते हैं.
Talaash: The Answer Lies Within
आमिर खान, रानी मुखर्जी और करीना कपूर स्टारर फिल्म ‘तलाश’ की कहानी देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. इस फिल्म की कहानी सुरजन सिंह शेखावत नामक एक पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो खुद की पर्सनल लाइफ में परेशानियों को झेलते हुए एक मशहूर एक्टर के मर्डर केस को सुलझाता है.
Mrs. Serial Killer
मिसेज सीरियल किलर, साल 2020 में रिलीज हुई एक शानदार सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म है. इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस और मनोज बाजपेयी लीड रोल में हैं. फिल्म की कहानी एक ऐसे डॉक्टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसपर लगातार कई चौंकाने वाले कत्ल करने का इल्जाम लगता है. ऐसे में डॉक्टर की पत्नी अपने पति को बेगुनाह साबित करने के लिए कुछ ऐसा करती है, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे.
Dhokha: Round D Corner
फिल्म ‘धोखा राउंड डी कार्नर’ में आर माधवन, खुशहाली कुमार और अपारशक्ति खुराना लीड रोल में हैं. फिल्म में माधवन ने एक ऐसे पति का रोल प्ले किया है, जिसकी पत्नी को आंतकवादी बंधक बना लेता. इस फिल्म का क्लाइमेक्स देखकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे. इसमें शामिल हर एक किरदार किसी न किसी को धोखा देता है.
Badla
तापसी पन्नू और अमिताभ बच्चन स्टारर इस फिल्म की कहानी देखकर अपने रोंगटे खड़े हो जाएंगे. फिल्म में एक शादीशुदा महिला अपने पति की मौत के इल्जाम में फंस जाती हैं. ये एक जबरदस्त कोर्ट ड्रामा फिल्म है, जिसे आपको एक बार जरूर देख लेना चाहिए.
Raat Akeli Hai
नेटफ्लिक्स पर मौजूद फिल्म ‘रात अकेली है’ बड़ी ही शानदार मर्डर-मिस्ट्री फिल्म है. इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राधिका आप्टे लीड रोल में हैं. फिल्म की कहानी एक रहस्यमई मर्डर केस के इर्द-गिर्द घूमती है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.