Wednesday, 2 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

सैफ अली खान से है अमिताभ बच्चन का खास रिश्ता, KBC 18 में बिग बी ने खुद खोला राज

Amitabh Bachchan Saif Ali Khan Family Connection: 'केबीसी 18' के मंच पर अमिताभ बच्चन ने सैफ अली खान के साथ अपने पारिवारिक रिश्ते का खुलासा किया. राज कपूर के परिवार के जरिए जुड़े इस रिश्ते की खबर ने सभी फैंस को सरप्राइज कर दिया है.

amitabh bachchan saif ali khan family connection
amitabh bachchan saif ali khan family connection

Amitabh Bachchan Saif Ali Khan Family Connection: बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का पॉपुलर टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ (KBC 18) इन दिनों खूब चर्चा में है. शो में बिग बी गेम खिलाने के साथ-साथ अपनी लाइफ से जुड़े दिलचस्प किस्से भी शेयर करते रहते हैं. हाल ही में अपनी नई फिल्म ‘हैवान’ के प्रमोशन के लिए शो में पहुंचे सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और अक्षय कुमार के सामने अमिताभ बच्चन ने एक बड़ा खुलासा किया. बिग बी ने बताया कि सैफ अली खान के साथ उनका बहुत खास पारिवारिक रिश्ता है.

केबीसी के सेट पर पहुंचे सैफ-अक्षय

अमिताभ बच्चन के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ में हाल ही में सैफ अली खान और अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म ‘हैवान’ (Haiwaan) को प्रमोट करने आए थे. दोनों स्टार्स को हॉटसीट पर बिठाकर गेम खिलाते हुए अमिताभ बच्चन ने अचानक दर्शकों को बताया कि वे और सैफ अली खान आपस में रिश्तेदार लगते हैं.

---विज्ञापन---

राज कपूर से जुड़ा है रिश्ता

अमिताभ बच्चन ने इस रिश्ते की कहानी बताते हुए कहा कि महान एक्टर राज कपूर (Raj Kapoor) की बेटी रितु नंदा के बेटे निखिल नंदा से उनकी बेटी श्वेता बच्चन की शादी हुई है. वहीं, सैफ अली खान की वाइफ और बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor Khan) राज कपूर की पोती हैं. इस तरह दोनों परिवार आपस में रिश्तेदार बन गए.

‘करीना मुझे क्या कहकर बुलाएंगी?’

शो में अमिताभ बच्चन ने मजाकिया अंदाज में सैफ अली खान से पूछा कि इस नाते करीना को उन्हें क्या कहना चाहिए. इस पर सैफ अली खान हंस पड़े और उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि शुक्र है यह ‘केबीसी’ के गेम का सवाल नहीं है. सैफ के इस हाजिरजवाबी जवाब को सुनकर सेट पर मौजूद सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगे.

---विज्ञापन---

श्वेता नंदा लगती हैं सैफ की ‘सरहज’

अगर इस पारिवारिक रिश्ते को आसान भाषा में समझें तो अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा (Shweta Nanda) रिश्ते में सैफ अली खान की ‘सरहज’ (साले की पत्नी) लगती हैं. श्वेता के पति निखिल नंदा रिश्ते में करीना कपूर के भाई लगते हैं. इस नाते निखिल सैफ के साले हुए और श्वेता उनकी सरहज बन गईं.

दोनों परिवारों का पुराना कनेक्शन

बॉलीवुड के इन दोनों बड़े घरानों का रिश्ता काफी पुराना रहा है. एक वक्त था जब अमिताभ के बेटे अभिषेक बच्चन और करीना की बड़ी बहन करिश्मा कपूर की शादी होने वाली थी, लेकिन बाद में उनकी सगाई टूट गई थी. फिल्मों की बात करें तो अमिताभ बच्चन और सैफ अली खान ने एक साथ ‘एकलव्य’ (Eklavya) और ‘आरक्षण’ (Aarakshan) जैसी फिल्मों में काम किया है.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 02, 2026 09:44 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola