---विज्ञापन---
‘लॉक अप 2’ में पलटा पूरा गेम, हर्षद-योगेश की दमदार वापसी, इन 2 स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट की शो से हुई छुट्टी
Lock Upp 2: नेटफ्लिक्स पर 'लॉक अप 2' दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है, शो में हर दिन नए-नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं, हाल ही में जहां दो स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट्स की शो से छुट्टी हुई थी, अब उनकी वापसी हो चुकी है, लेकिन दो अलग कंटेस्टेंट्स जिनको दर्शक पसंद कर रहे थे, वो अब घर से बेघर हो गए हैं. हाल के एपिसोड ने दर्शकों को उस वक्त चौंका दिया. जब एक तरफ शो से दो मजबूत कंटेस्टेंट धीरज धूपर और सूफी मोतीवाला का सफर खत्म हो गया, वहीं दूसरी ओर हर्षद चोपड़ा और योगेश रावत ने शानदार वापसी कर पूरे गेम का समीकरण ही बदल दिया.
शो में हुआ बड़ा खेला!
शनिवार के जजमेंट डे एपिसोड में हर्षद चोपड़ा को सबसे कम वोट मिलने के कारण शो से बाहर होना पड़ा था. हालांकि, उनकी कहानी यहीं खत्म नहीं हुई. जेलर रितेश देशमुख ने उन्हें एक खास टास्क के जरिए दोबारा शो में लौटने का मौका दिया. इस टास्क में योगेश रावत को भी शामिल किया गया, जिससे मुकाबला और दिलचस्प हो गया.
2 कंटेस्टेंट्स की हुई घर से छुट्टी
टास्क एरिया में रितेश देशमुख ने हर्षद और योगेश को सिक्योरिटी गार्ड के रूप में पेश किया और बताया कि दोनों को अपनी जगह वापस पाने के लिए एक चुनौती पूरी करनी होगी. इस मुकाबले में हर्षद चोपड़ा का सामना सूफी मोतीवाला से कराया गया, जबकि योगेश रावत का मुकाबला धीरज धूपर से हुआ.
दो कंटेस्टेंट्स की हुई घर में वापसी
टास्क काफी रोमांचक रहा. सभी कंटेस्टेंट्स ने अपनी पूरी ताकत लगा दी, लेकिन आखिर में बाजी हर्षद और योगेश के हाथ लगी. दोनों ने अपनी ब्रीफकेस में विरोधियों से ज्यादा वजन इकट्ठा किया और जीत हासिल कर ली. इस जीत के साथ दोनों की शो में दोबारा एंट्री हो गई.
धीरज-सूफी संग कड़ा मुकाबला
वहीं, टास्क हारने के बाद धीरज धूपर और सूफी मोतीवाला का 'लॉक अप 2' का सफर यहीं खत्म हो गया. दोनों के बाहर होने से शो का माहौल पूरी तरह बदल गया है और अब आने वाले एपिसोड्स में मुकाबला और भी कड़ा होने की उम्मीद है.
'एट रिस्क' कंटेस्टेंट्स की लिस्ट
बता दें, कि इससे पहले 'एट रिस्क' कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में पामेला सेरेना, हर्षद चोपड़ा और सूफी मोतीवाला शामिल थे. पामेला ने अपना सीक्रेट शेयर कर खुद को एलिमिनेशन से बचा लिया था. वहीं कम वोट मिलने के कारण हर्षद बाहर हो गए थे, जबकि सूफी को घरवालों ने सुरक्षित कर लिया था, लेकिन मेकर्स ने एक नया ट्विस्ट लाकर पूरे खेल की दिशा बदल दी.
अब बदलेगा घर का माहौल?
अब हर्षद और योगेश की वापसी के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि दोनों आगे गेम में क्या रणनीति अपनाते हैं और क्या उनकी एंट्री बाकी कंटेस्टेंट्स के लिए नई मुश्किलें खड़ी करेगी. दर्शकों को आने वाले एपिसोड्स में और भी बड़े ट्विस्ट देखने को मिल सकते हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.