Sunday, 21 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

4 एपिसोड की इस सीरीज ने ‘धुरंधर 2’ की भी कुर्सी हिला दी, OTT पर आते ही बनी नंबर-1

---विज्ञापन---

Web Series: हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई इस सीरीज ने धुरंधर को भी टक्कर दे डाली है. चार एपिसोड की ये रोमांटिक थ्रिलर सीरीज दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. इसकी दमदार कहानी हर किसी का दिल जीतने का काम कर रही है. यही कारण है कि ये सीरीज आते ही नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है.

धुरंधर 2 को भी दे डाली टक्कर

हाल ही में रिलीज हुई इस नई वेब सीरीज ने धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) की भी कुर्सी हिला दी है जो रिलीज के बाद से ही नंबर-1 पायदान पर ट्रेंड कर रही थी. इस सीरीज का पहला सीजन 2024 में आया था, जिसे काफी पसंद किया गया था. वहीं अब डेढ़ साल इस सीरीज का नया सीजन आया है, जिसे भरपूर प्यार मिल रहा है.

---Advertisement---

कौनसी सीरीज?

हम बात कर रहे हैं वेब सीरीज 'ठुकरा के मेरा प्यार’ के सीजन 2 की, जिसे हाल ही में रिलीज किया गया है. रिलीज होते ही ये सीरीज टॉप ट्रेंडिंग में पहले नंबर पर छा गई.

नंबर पर कर रही राज

इस 4 एपिसोड की सीरीज ने लाफ्टर शेफ्स, धुरंधर 2, 24, दृढ़म, जूनियर और जॉली एलएलबी 2 को भी पीछे कर दिया है. पहले लिस्ट में धुरंधर 2 नंबर 1 पर राज कर रही थी, लेकिन अब ये कुर्सी 'ठुकरा के मेरा प्यार 2' ने अपने नाम कर ली है.

---Advertisement---

2024 में आया था पहला सीजन

वेब सीरीज ठुकरा के मेरा प्यार का पहला सीजन 2024 में आया था. तब इसके कुल 19 एपिसोड आए थे, जिन्हें उसी साल तीन भाग में रिलीज किया गया था. इस सीरीज की दमदार कहानी ने हर किसी को आकर्षित किया था.

कहां देखें?

'ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2' को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर देख सकते हैं. इस सीरीज में संचिता बासु, अनिरुद्ध दवे, सुशील पांडे और कुलदीप कुमार लीड रोल में हैं. इसे IMDb से 8.2 रेटिंग मिली है.

---Advertisement---
First published on: Jun 20, 2026 11:27 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola