Wednesday, 10 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

जयम रवि से लेकर कुणाल कपूर तक, वो स्टार्स जिन्होंने अपनी ही पत्नी पर लगाए सताने के आरोप

---विज्ञापन---

फिल्मी दुनिया के सितारों की पर्सनल लाइफ अक्सर सुर्खियों रही है. अबतक कई ऐसे सेलेब्स सामने आए हैं, जिन्होंने अपनी ही पत्नी पर सताने का आरोप लगाया है. इस लिस्ट में इंडस्ट्री के कई बड़े स्टार्स शामिल हैं, जिन्होंने अपनी ही पत्नी पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया. चलिए इनके बारे में जानते हैं.

जयम रवि

लिस्ट में सबसे पहला नाम तमिल सुपरस्टार रवि मोहन उर्फ जयम रवि का है, जो इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में एक्टर ने अपनी पत्नी आरती रवि से चल रहे तलाक केस के बीच एक भावुक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अपनी पत्नी पर कई गंभीर आरोप लगाए.

---Advertisement---

करण वीर मेहरा

टीवी स्टार करण वीर मेहरा की अभी कोई पत्नी नहीं है. वो तलाकशुदा हैं. करण ने निधि सेठ से 2021 में शादी की और 2023 में तलाक ले लिया. हाल ही में, जनवरी 2025 में निधि सेठ ने संदीप कुमार से दूसरी शादी कर ली है.

कुणाल कपूर

सेलिब्रिटी शेफ कुणाल कपूर का अप्रैल 2024 में उनकी पत्नी एकता कपूर से दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा तलाक मंजूर कर लिया गया. कुणाल ने अपनी पत्नी एकता पर मानसिक क्रूरता के आरोप लगाए थे. दोनों की शादी अप्रैल 2008 में हुई थी और उनका एक बेटा है, जिसका जन्म 2012 में हुआ था.

---Advertisement---

संदीप नाहर

'एम.एस. धोनी' और 'केसरी' जैसी फिल्मों में काम कर चुके एक्टर संदीप नाहर भी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहे हैं. उन्होंने अपनी पत्नी कंचन और सास पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था.

प्रदीप कुमार

तेलुगु टीवी इंडस्ट्री के एक्टर ने मई 2017 में अपनी पत्नी पावनी के साथ बहस के बाद हैदराबाद में फांसी लगाकर जान दे दी थी.

---Advertisement---

लोकेश राजेंद्रन

तमिल टीवी एक्टर लोकेश ने 2022 में अपनी पत्नी से अनबन और तलाक की कार्यवाही से परेशान होकर डिप्रेशन के कारण आत्महत्या कर ली थी.

First published on: May 18, 2026 07:56 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola