---विज्ञापन---
Netflix पर तहलका मचा रही 7 एपिसोड वाली ये सीरीज, कहानी देख भूल जाएंगे ‘फर्जी’-‘मिर्जापुर’ का सस्पेंस
Netflix Series: साल 2023 में आई इस वेब सीरीज के दूसरे सीजन का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं. इसके पहले सीजन ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया था. इस सीरीज को IMDb पर 7.7 की रेटिंग मिली है.
Netflix Series: नेटफ्लिक्स पर हर तरह की फिल्में और सीरीज मौजूद हैं. ऐसे में अगर आप भी कंफ्यूज हैं कि यहां देखें क्या? तो आज हम आपके लिए नेटफ्लिक्स की एक ऐसी ही पॉपुलर वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें जबरदस्त एक्शन और ड्रामा से साथ कॉमेडी का तड़का भी है. इस सीरीज की कहानी इतनी दिलचस्प और तेज रफ्तार है कि इसके सामने शाहिद कपूर की वेब सीरीज ‘फर्जी’ भी कई लोगों को फीकी लगने लगी थी. चलिए इसके बारे में जानते हैं.
कौनसी सीरीज?
हम बात कर रहे हैं राज एंड डीके के निर्देशन में बनी वेब सीरीज ‘गन्स एंड गुलाब्स’ की, जो साल 2023 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. 3 साल पहले रिलीज हुई इस सीरीज ने ओटीटी पर आते ही तहलका मचा दिया था. ये उस साल की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेब सीरीज की लिस्ट में भी शामिल हुई थी.
कॉमेडी से भरपूर क्राइम-थ्रिलर
‘गन्स एंड गुलाब्स’ सीरीज की कहानी कुछ ऐसी है कि आज भी इसे देखने वाले लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं. एक तरफ जहां इसकी कहानी में खून-खराबा, गैंगवार और ड्रग्स की दुनिया दिखाई गई है, वहीं दूसरी ओर हल्की-फुल्की कॉमेडी और मजेदार डायलॉग्स दर्शकों की दिलचस्पी बनाए रखते हैं.
सीरीज की कहानी
एक्शन और कॉमेडी से भरपूर इस क्राइम थ्रिलर सीरीज की कहानी में लगातार आने वाले ट्विस्ट और टर्न्स दर्शकों को अंत तक बांधे रखते हैं. इस सीरीज को IMDb पर 7.7 की तगड़ी रेटिंग मिली है. इसकी कहानी एक काल्पनिक गांव गुलाबगंज पर आधारित है, जहां अफीम का अवैध कारोबार बड़े पैमाने पर चल रहा है. इस धंधे पर कब्जा जमाने के लिए दो बड़े गैंग आपस में भिड़े हुए हैं और गांव की शांति पूरी तरह तबाह हो चुकी है. दोनों गैंग एक-दूसरे को खत्म करना चाहते हैं.
धमाकेदार क्लाइमैक्स
आगे कहानी में एंट्री होती है एक ईमानदार और सख्त नारकोटिक्स ऑफिसर की, जिसका मकसद इन दोनों गैंग्स का सफाया करना है. इसके बाद कहानी और भी दिलचस्प हो जाती है. जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है नए-नए ट्विस्ट और टर्न्स दर्शकों को बेहद पसंद आते हैं.
सीरीज के कलाकार
इस सीरीज में राजकुमार राव के साथ-साथ दुलकर सलमान और आदर्श गौरव भी लीड रोल में शामिल हैं. तीनों कलाकारों की शानदार एक्टिंग देखकर आप इनके फैन हो जाएंगे. कुल मिलाकर अगर आप एक्शन, कॉमेडी और थ्रिल से भरपूर कुछ देखना चाहते हैं तो ‘गन्स एंड गुलाब्स’ आपके लिए परफेक्ट वेब सीरीज है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.