Monday, 10 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

The Odyssey Collection: क्रिस्टोफर नोलन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी ‘द ओडिसी’, दुनियाभर में कमा डाले इतने करोड़

The Odyssey Collection: हॉलीवुड डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी’ ने अपनी कमाई से दुनियाभर में तहलका मचा दिया है. अब ये फिल्म नोलन के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है

'The Odyssey' Becomes Christopher Nolan's Highest-Grossing Film

The Odyssey Collection: हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ को भारत सहित दुनियाभर के सिनेमाघरों में खूब प्यार मिल रहा है. रिलीज के पहले दिन से ही ये फिल्म कमाई के रिकॉर्ड बना रही है. हाल ही में इस फिल्म ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जिसने हर किसी को चौंका दिया है. ‘द ओडिसी’ क्रिस्टोफर नोलन के डायरेक्शन में बनी अबतक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. आइए फिल्म की कमाई पर नजर डालते हैं.

‘द ओडिसी’ ने बनाया नया रिकाॅर्ड

रिलीज के पहले दिन से ‘द ओडिसी’ धुआंधार कमाई कर रही है. यूनिवर्सल पिक्चर्स ने रविवार को फिल्म के कलेक्शन को लेकर बड़ी अपडेट दी है. मेकर्स ने बताया कि ‘द ओडिसी’ ने नोलन की पिछली फिल्मों के कलेक्शन का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. मेकर्स के मुताबिक दुनियाभर में 10,515.99 करोड़ रुपये कमाकर ‘द ओडिसी’ नोलन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है.

---विज्ञापन---

इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

इससे पहले साल 2012 में रिलीज हुई नोलन की फिल्म ‘द डार्क नाइट राइज’ ने 10,335 करोड़ का बिजनेस किया था. नोलन की फिल्म ‘द डार्क नाइट’ जो 2008 में रिलीज हुई थी उसने एक महीने में 9,572.98 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. ‘द ओडिसी’ से पहले वार्नर ब्रदर्स के बैनर तले बनी बैटमैन सीरीज की फिल्में नोलन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में थीं. वहीं अब ‘द ओडिसी’ ने ये सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.

'The Odyssey' box office

‘द ओडिसी’ का इंडिया कलेक्शन

बात करें ‘द ओडिसी’ के इंडिया कलेक्शन की तो रविवार तक फिल्म ने 169.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. Sacnilk के मुताबिक रविवार के दिन फिल्म ने 5.13 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया.

---विज्ञापन---

फिल्म के बारे में

बात करें फिल्म की तो क्रिस्टोफर नोलन के निर्देशन में बनी ‘द ओडिसी’, होमर की ग्रीक कविता पर आधारित है. ये फिल्म इथाका के राजा ओडीसियस की कहानी दिखाती है, जो घर लौटने के लिए समुद्री तूफानों और राक्षसों से जूझता है. फिल्म में मैट डेमन, रॉबर्ट पैटिनसन, टॉम हॉलैंड, जेंडया, ऐनी हैथवे, चार्लीज थेरॉन और ट्रैविस स्कॉट लीड रोल में हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 10, 2026 06:42 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola