Friday, 10 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

तलाक की बात पर टूटा गौरव खन्ना का सब्र का बांध, पत्नी आकांक्षा से बोले- ‘पता है मेरी जरूरत नहीं’

---विज्ञापन---

Lock Upp 2 Gaurav Khanna Reaction: 'लॉक अप 2' का हालिया एपिसोड दर्शकों के लिए काफी भावुक रहा. शो में जब टीवी एक्टर गौरव खन्ना ने एंट्री की तो माहौल पूरी तरह बदल गया. वह अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला से मिलने पहुंचे, जिनके हालिया खुलासों ने सोशल मीडिया पर काफी हलचल मचा रखी है. दोनों के बीच हुई बातचीत ने न सिर्फ घरवालों बल्कि दर्शकों को भी भावुक कर दिया.

पहली बार डिवोर्स की बात पर बोले गौरव खन्ना

दरअसल, आकांक्षा चमोला ने कुछ दिन पहले शो में खुलासा किया था कि वह और गौरव पिछले 18 महीनों से अलग रह रहे हैं और दोनों का तलाक होने वाला है. इसके साथ ही उन्होंने अपनी सेक्सुअलिटी को लेकर भी खुलकर बात की थी. इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं और कई लोगों ने गौरव खन्ना को भी निशाने पर लेना शुरू कर दिया.

---Advertisement---

आकांक्षा से भावुक होकर कही ये बात

शो में पहुंचते ही गौरव ने मजाकिया अंदाज में आकांक्षा से कहा, 'तूने मेरी बैंड बजा दी. पूरी दुनिया में बिना मतलब मेरे मजे ले रही है.' यह कहते-कहते वह भावुक हो गए. गौरव की आंखों में आंसू देखकर आकांक्षा ने उन्हें संभालते हुए कहा, 'रो मत यार, बहुत रोई हूं मैं. मत रुला मुझे.'

आकांक्षा के गेम पर क्या बोले गौरव?

इसके बाद गौरव ने साफ किया कि लोगों ने उनके रिश्ते को गलत तरीके से समझ लिया है. उन्होंने कहा कि जो बातें सामने आई हैं, उनका मतलब कुछ और था, लेकिन बाहर अलग ही नैरेटिव बना दिया गया. उन्होंने आकांक्षा के गेम की तारीफ करते हुए कहा कि वह शो में अच्छा खेल रही हैं, लेकिन उन्हें तलाक और अलग होने जैसी निजी बातों को इस समय सामने नहीं लाना चाहिए था.

---Advertisement---

आकांक्षा की सेक्सुअलिटी के बारे में गौरव का खुलासा

गौरव ने यह भी बताया कि उन्हें शादी से पहले ही आकांक्षा की सेक्सुअलिटी के बारे में जानकारी थी. उन्होंने कहा कि यह उनके रिश्ते के बीच कभी कोई मुद्दा नहीं बना और दोनों ने हमेशा एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान किया.

क्यों बोले गौरव अब तुम्हे मेरी जरूरत नहीं?

सबसे भावुक पल तब आया जब गौरव ने कहा, 'मुझे पता है कि अब तुम्हें मेरी जरूरत नहीं है, लेकिन जब भी तुम्हें मेरी जरूरत होगी, मैं हमेशा तुम्हारे लिए मौजूद रहूंगा.' गौरव की यह बात सुनकर आकांक्षा भी भावुक नजर आईं.

---Advertisement---

'लॉक अप 2' लोगों का कर रहा भरपूर मनोरंजन

'लॉक अप 2' का यह एपिसोड रिश्तों, भरोसे और इमोशन्स से भरपूर रहा. दोनों की बातचीत ने साफ कर दिया कि अलग होने के बावजूद उनके बीच एक-दूसरे के लिए सम्मान और अपनापन आज भी कायम है. यही वजह है कि यह एपिसोड सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा में बना हुआ है.

First published on: Jul 10, 2026 11:23 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola