Saturday, 4 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘सांप बनकर दोस्ती…’, निखिल चिनप्पा पर फूटा गौहर खान का गुस्सा, पति जैद और Ex-BF के सपोर्ट में कही बड़ी बात

---विज्ञापन---

Gauahar Khan Reaction: रियलिटी शो 'अलायंस' में हर दिन नए रिश्ते बन रहे हैं और पुराने समीकरण बदल रहे हैं. लेकिन अब शो में ऐसा विवाद सामने आया है जिसने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. एक्ट्रेस गौहर खान अपने पति जैद दरबार के सपोट में खुलकर सामने आई हैं और उन्होंने शो के कंटेस्टेंट निखिल चिनप्पा पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

गौहर ने निखिल को जमकर सुनाई खरी-खोटी

शो के एक वायरल वीडियो में गौहर निखिल को जमकर खरी-खोटी सुनाती नजर आ रही हैं. उनका कहना है कि निखिल जानबूझकर जैद दरबार और कुशाल टंडन की दोस्ती में दरार डालने की कोशिश कर रहे हैं. गौहर ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जैसे ही जैद और कुशाल करीब आए, निखिल ने दोनों के बीच गलतफहमियां पैदा करनी शुरू कर दीं.

---Advertisement---

गौहर ने निखिल की वफादारी पर उठाए सवाल

गौहर ने निखिल की वफादारी पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि जो इंसान खुद पूरे गेम में अपनी एलायंस बदलता रहा हो, वह दूसरों को भरोसे और ईमानदारी का पाठ नहीं पढ़ा सकता. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि निखिल को लगता है कि कुशाल और अरसलान उनके साथ हैं, जबकि कुशाल पहले ही उन्हें बाहर करने की बात कर चुके हैं.

'जैद दरबार सबसे ईमानदार और सच्चे खिलाड़ी हैं'

गौहर ने साफ शब्दों में कहा कि जैद दरबार सबसे ईमानदार और सच्चे खिलाड़ी हैं. उन्होंने निखिल को चेतावनी देते हुए कहा कि जैद की सच्चाई पर सवाल उठाना बिल्कुल गलत है. गौहर का कहना है कि जैद ने पूरे शो में कभी राजनीति नहीं की और हमेशा साफ नीयत के साथ गेम खेला है.

---Advertisement---

'तुम सांप बनकर जैद और कुशाल के बीच फूट डाल रहे हो'

सबसे ज्यादा चर्चा गौहर के उस बयान की हो रही है जिसमें उन्होंने निखिल से कहा, 'तुम सांप बनकर जैद और कुशाल के बीच फूट डाल रहे हो.' यह डायलॉग सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और फैंस भी इस मुद्दे पर बंटे नजर आ रहे हैं. कुछ लोग गौहर और जैद का समर्थन कर रहे हैं, जबकि कई दर्शक निखिल की गेम स्ट्रैटेजी को सही बता रहे हैं.

क्या है पूरा विवाद?

इस पूरे विवाद को इसलिए भी दिलचस्प माना जा रहा है क्योंकि गौहर खान और कुशाल टंडन कभी रिलेशनशिप में रह चुके हैं. अब गौहर जैद दरबार की पत्नी हैं और ऐसे में कुशाल, जैद और निखिल के बीच चल रही खींचतान ने शो का रोमांच और बढ़ा दिया है.

---Advertisement---

गौहर खान का फूटा गुस्सा

आने वाले एपिसोड में यह देखना दिलचस्प होगा कि इस टकराव का असर गेम और रिश्तों पर क्या पड़ता है. फिलहाल, गौहर खान का गुस्सा और उनका वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है.

First published on: Jul 03, 2026 09:25 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola