---विज्ञापन---
Netflix पर इस सीक्वल का बजा डंका, रिलीज होते ही बनी नंबर-1, 350 करोड़ कमाने वाली फिल्म को छोड़ा पीछे
ओटीटी की दुनिया में हर हफ्ते ऐसी फिल्में आती हैं, जो दर्शकों के दिलों में खास जगह बना लेती हैं, हाल ही में नेटफ्लिक्स पर एक ऐसी फिल्म का सीक्वल आया है, जो आते ही छा गया और नंबर-1 पर ट्रेंड करने लगा. अब आप सोच रहे होंगे ऐसी कौनसी फिल्म है, तो चलिए जानते हैं इस फिल्म के बारे में...क्योंकि इस फिल्म ने 350 करोड़ कमाने वाली 'पेड्डी' को भी पीछे छोड़ दिया है.
ओटीटी पर छाई फिल्म
साउथ की फिल्म 'गट्टा कुश्ती 2' जिसने नेटफ्लिक्स पर आते ही तहलका मचा दिया है, साल 2022 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'गट्टा कुश्ती' का सीक्वल है 'गट्टा कुश्ती 2'. पहली फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और उसी सफलता को आगे बढ़ाते हुए मेकर्स इसका दूसरा पार्ट लेकर आए. इस बार भी फिल्म ने सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और अब ओटीटी पर भी इसकी पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ रही है.
धांसू स्टारकास्ट से सजी है फिल्म
फिल्म में तमिल स्टार विष्णु विशाल और ऐश्वर्या लक्ष्मी लीड किरदारों में नजर आ रहे हैं. स्पोर्ट्स ड्रामा, एक्शन और कॉमेडी का कॉम्बो इस फिल्म को परिवार के साथ देखने लायक मनोरंजक एक्सपीरियंस बनाता है. कहानी में भावनाएं, रिश्तों की उलझन और हल्का-फुल्की कॉमेडी दर्शकों को अंत तक बांधे रखता है.
नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट पर दबदबा
नेटफ्लिक्स पर ट्रेंडिंग की बात करें तो 'गट्टा कुश्ती 2' ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. फिल्म ने ट्रेंडिंग लिस्ट में पहला स्थान हासिल करते हुए सुपरस्टार राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' को पीछे छोड़ दिया है. दिलचस्प बात यह है कि 'पेड्डी' ने दुनियाभर में 350 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी, लेकिन फिलहाल नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में उसे दूसरे नंबर से संतोष करना पड़ रहा है.
क्या है फिल्म की कहानी?
अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो यह एक ऐसे रेसलर दंपति के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी जिंदगी शादी के बाद पूरी तरह बदल जाती है. पत्नी रेलवे में सरकारी नौकरी करने लगती है, जबकि पति घर और बेटी की जिम्मेदारी संभालता है.
दर्शकों को पसंद आई फिल्म की कहानी
धीरे-धीरे हालात ऐसे बनते हैं कि एक कोच की साजिश और गलतफहमियों की वजह से दोनों के रिश्ते में तनाव पैदा हो जाता है. मामला इतना बढ़ जाता है कि बात कोर्ट तक पहुंच जाती है. इसके बाद कहानी कई भावनात्मक और दिलचस्प मोड़ लेती है, जो दर्शकों को आखिर तक जोड़े रखती है.
स्पोर्ट्स ड्रामा के साथ पारिवारिक कहानी कर रही एंटरटेन
अगर आपको स्पोर्ट्स ड्रामा के साथ पारिवारिक कहानी और मनोरंजन से भरपूर फिल्में पसंद हैं, तो 'गट्टा कुश्ती 2' आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए. थिएटर के बाद अब ओटीटी पर भी यह फिल्म दर्शकों की पहली पसंद बनती नजर आ रही है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.