---विज्ञापन---
Friday Releases: 5 जून को रिलीज हो रहीं ये 10 फिल्में-सीरीज, ओटीटी-थिएटर्स में मचेगी धूम
Friday Releases: 5 जून एंटरटेनमेंट के लिहाज से काफी खास होने वाला है. ओटीटी से लेकर सिनेमाघरों तक इस फ्राइडे एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं. लिस्ट में कई बड़ी फिल्में और सीरीज शामिल है. आने वाले वीकेंड पर आपको कॉमेडी, ड्रामा, क्राइम, सस्पेंस, हर तरह का डोज मिलने जा रहे हैं. आइए पूरी लिस्ट देखते हैं.
Gullak 5
'गुल्लक' (Gullak) का 5वां सीजन 5 जून, 2026 को रिलीज होगा. इसे आप Sony LIV पर देख सकेंगे. फैमिली ड्रामा, इमोशन और कॉमेडी से भरपूर इस नए सीजन में जाने-पहचाने चेहरे तो वापस आएंगे ही, साथ ही कास्टिंग में एक बड़ा बदलाव भी देखने को मिलेगा. सीरीज की कहानी में एक बार फिर मिश्रा परिवार के मजेदार किरदार धमाल मचाएंगे.
Brown
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ओटीटी पर अपनी दमदार वापसी के लिए तैयार हैं. Zee5 की अपकमिंग फिल्म‘ब्राउन’ में करिश्मा एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगी. ये सीरीज 5 जून को रिलीज हो रही है.
Patriot
ये एक जबरदस्त पॉलिटिकल स्पाई-थ्रिलर फिल्म है. इस फिल्म में साउथ स्टार ममूटी और मोहनलाल एक साथ नजर आएंगे. फिल्म की कहानी एक टेक एक्सपर्ट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मिलिट्री सॉफ्टवेयर के गलत इस्तेमाल के खिलाफ लड़ता है. ये फिल्म Zee5 पर रिलीज होगी.
The Pyramid Scheme
'द पिरामिड स्कीम' 7 एपिसोड की शानदार सीरीज है, जो प्राइम वीडियो पर आ रही है. नेटवर्क मार्केटिंग के बिजनेस में लोग किस तरह से उल्लू बनाते हैं, यही इस सीरीज की कहानी में दिखाया गया है. इसमें परमवीर सिंह चीमा, रणवीर शौरी, और शेखर सुमन जैसे स्टार्स लीड रोल में हैं.
Teach You a Lesson
ये एक हाई-एक्शन ड्रामा सीरीज है. इस सीरीज की कहानी एक टास्क फाॅर्स टीम पर आधारित है, जो स्कूलों में होने वाली गुंडागर्दी और हिंसा को खत्म करने के लिए को अपने हाथ में लेते हैं. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
Office Romance
नेटफ्लिक्स रिलीज 5 जून को रिलीज हो रही फिल्म 'ऑफिस रोमांस' एक बेहतरीन रोमांटिक-कॉमेडी (Rom-Com) फिल्म है. फिल्म में हॉलीवुड स्टार जेनिफर लोपेज और ब्रेट गोल्डस्टीन लीड रोल में हैं.
He Man And The Masters Of The Universe
हॉलीवुड का सुपरहीरो हीमैन एक बार फिर बड़े पर्दे पर तहलका मचाने आ रहा है. अगर आप हॉलीवुड एनीमेशन के दीवाने हैं तो 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही ये फिल्म जरूर देख लें.
Bandar
बॉबी देओल अपनी फिल्म ‘बंदर’ के साथ जबरदस्त वापसी कर रहे हैं. 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही इस फिल्म में बॉबी देओल लीड रोल में हैं. फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया गया है.
Hai Jawaani Toh Ishq Hona Hai
वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े स्टारर ये रोमांटिक-कॉमेडी भी 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. दर्शक बेसब्री इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं.
Mollywood Times
मलयालम सिनेमा की फिल्म ‘मॉलीवुड टाइम्स’ एक ऐसे लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक बड़ा हॉरर डायरेक्टर बनना चाहता है. इसकी कहानी बड़ी दिलचस्प है. ये फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है.
Parimala And Co
पैंडीराज के डायरेक्शन में बनी ये एक शानदार तमिल डार्क-कॉमेडी फैमिली फिल्म है. ये फिल्म एक ऐसे परिवार की कहानी है, जो अचानक एक मर्डर केस में फंस जाता है. इसे आप 5 जून से सिनेमाघरों में देख सकते हैं.