Thursday, 4 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

पंचतत्व में विलीन हुए Pahlaj Nihalani, बेसुध हालत में दिखीं बीवी Neeta,आखिरी विदाई में पहुंचे सितारे

जिस पत्नी के लिए जीना चाहते थे पहलाज निहलानी, उसी को अकेला छोड़ गए फिल्ममेकर...पति के अंतिम संस्कार में बेसुध दिखीं नीता निहलानी...लड़खड़ाते कदमों और नम आंखों के साथ दी जीवनसाथी को आखिरी विदाई। सीनियर फिल्ममेकर को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बॉलीवुड सितारे।गोविंदा, फरहान अख्तर से लेकर मलाइका अरोड़ा तक, कई सितारों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई जी हां, ये वही नीता निहलानी हैं, जिनके लिए मशहूर फिल्ममेकर पहलाज निहलानी जीना चाहते थे। हिंदी सिनेमा के दिग्गज फिल्म निर्माता की हमेशा यह ख्वाहिश रही कि उनकी पत्नी नीता उनके साथ रहें और वे दोनों जीवन का हर पड़ाव साथ बिताएं।लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था। 76 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह चुके पहलाज निहलानी अपनी जीवनसंगिनी को हमेशा-हमेशा के लिए अकेला छोड़ गए हैं।

Edited By : Indu Jaivariya | Updated: Jun 4, 2026 20:05
Share :
Pahlaj Nihalani

जिस पत्नी के लिए जीना चाहते थे पहलाज निहलानी, उसी को अकेला छोड़ गए फिल्ममेकर…पति के अंतिम संस्कार में बेसुध दिखीं नीता निहलानी…लड़खड़ाते कदमों और नम आंखों के साथ दी जीवनसाथी को आखिरी विदाई। सीनियर फिल्ममेकर को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बॉलीवुड सितारे।गोविंदा, फरहान अख्तर से लेकर मलाइका अरोड़ा तक, कई सितारों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई जी हां, ये वही नीता निहलानी हैं, जिनके लिए मशहूर फिल्ममेकर पहलाज निहलानी जीना चाहते थे। हिंदी सिनेमा के दिग्गज फिल्म निर्माता की हमेशा यह ख्वाहिश रही कि उनकी पत्नी नीता उनके साथ रहें और वे दोनों जीवन का हर पड़ाव साथ बिताएं।लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था। 76 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह चुके पहलाज निहलानी अपनी जीवनसंगिनी को हमेशा-हमेशा के लिए अकेला छोड़ गए हैं।

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि पति के अंतिम संस्कार के दौरान नीता निहलानी पूरी तरह टूटी हुई नजर आ रही हैं। उनकी आंखों में आंसू हैं, चेहरा दर्द से भरा हुआ है और कदम भी लड़खड़ा रहे हैं। इस मुश्किल घड़ी में परिवार के सदस्य और करीबी लोग उन्हें संभालते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह भावुक दृश्य देखकर हर किसी का दिल भर आया है।4 जून की सुबह 76 साल की उम्र में अंतिम सांस लेने वाले पहलाज निहलानी अपने पीछे रोता-बिलखता परिवार, करीबी दोस्त और लाखों प्रशंसकों को छोड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर सामने आते ही पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। जिस शख्स ने दशकों तक हिंदी सिनेमा को अपनी फिल्मों और योगदान से समृद्ध किया, उसके अचानक चले जाने से मनोरंजन जगत को बड़ा झटका लगा है। फिल्मी गलियारों में गम का माहौल है और हर कोई उन्हें नम आंखों से याद कर रहा है। पहलाज निहलानी के अंतिम दर्शन के लिए बॉलीवुड के कई जाने-माने सितारे भी पहुंचे। गोविंदा, फरहान अख्तर, मलाइका अरोड़ा समेत कई कलाकारों ने दिग्गज फिल्ममेकर को श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें अंतिम विदाई दी।

आज पहलाज निहलानी भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन हिंदी सिनेमा में उनका योगदान और उनकी यादें हमेशा जिंदा रहेंगी।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 04, 2026 08:05 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola