Thursday, 4 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Gram Chikitsalay 2 OTT Release: वेब सीरीज ‘ग्राम चिकित्सालय’ के दूसरे सीजन की रिलीज डेट आई सामने, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम

Gram Chikitsalay 2 OTT Release: अमोल पराशर स्टारर वेब सीरीज ग्राम चिकित्सालय के दूसरे सीजन की रिलीज डेट सामने आ गई है.

---विज्ञापन---

Gram Chikitsalay Season 2

Gram Chikitsalay 2 OTT Release: अमेजन प्राइम वीडियो की पॉपुलर सीरीज ‘ग्राम चिकित्सालय’ एक बार फिर अपने सीजन के साथ वापसी करने को तैयार है. सीरीज के मेकर्स ने आज 4 जून को सोशल मीडिया पर इसका नया पोस्टर शेयर करते हुए सीरीज की रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी है. आइए जानते हैं कि आप इस सीरीज को कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे?

‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की वापसी

कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर वेब सीरीज ग्राम चिकित्सालय सीजन 2 (Gram Chikitsalay Season 2) की अनाउंसमेंट हो गई है. सीरीज का पहला सीजन साल 2025 में आया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया गया था. इस सीरीज की कहानी गांव में स्थित एक चिकित्सालय के हालात और स्वास्थ्य के प्रति लोगों की कम जागरुकता को दिखाती है. ऐसे में दर्शक इसके आगे की कहानी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. वहीं अब एक साल बाद मेकर्स दूसरा सीजन लेकर आ रहे हैं जिसकी रिलीज डेट भी सामने आई गई है.

---विज्ञापन---

नए सीजन में भोजपुरी स्टार की एंट्री

सीरीज में अमोल पाराशर (डॉक्टर प्रभात), आकाश मखीजा, आनंदेश्वर द्विवेदी, विनय पाठक, आकांक्षा रंजन कपूर, और गरिमा विक्रांत सिंह लीड रोल में हैं. ये सभी कलाकार दूसरे सीजन में भी अपने किरदारों से दर्शकों का दिल जीतने का काम करेंगे. खास बात ये है कि नए सीजन में भोजपुरी स्टार निरहुआ उर्फ दिनेश लाल यादव की एंट्री होने वाली है.

कब और कहां रिलीज होगी ‘ग्राम चिकित्सालय 2’?

मेकर्स ने सीरीज का नया पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि ग्राम चिकित्सालय सीजन 2 ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर 23 जून से स्ट्रीम होगी. इसकी कहानी पिछले सीजन में जहां से खत्म हुई थी, वहीं से शुरू होगी. इस बार ये देखना दिलचस्प होगा कि डॉक्टर प्रभात गांववालों को चिकित्सालय बुलाने के लिए कौनसी नई तरकीब अपनाएंगे.

First published on: Jun 04, 2026 05:51 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola