बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म ‘मां बहन’ के प्रमोशन के दौरान माधुरी ने शादी के बाद की जिंदगी से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे किए। उन्होंने बताया कि शादी के बाद जब वह पति डॉ. श्रीराम नेने के साथ अमेरिका के डेनवर में रहने चली गई थीं, तब वहां किसी को नहीं पता था कि वह भारत की इतनी बड़ी सुपरस्टार हैं। माधुरी ने कहा कि विदेश में उनकी जिंदगी बिल्कुल आम लोगों जैसी थी। वहां ना कोई पपराजी थे और ना ही स्टारडम का शोर। वह खुद अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने और लेने जाती थीं और एक सामान्य मां की तरह जिंदगी जीती थीं। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने कभी किसी को अपनी स्टार पहचान के बारे में नहीं बताया। माधुरी के मुताबिक, इस गुमनाम जिंदगी में उन्हें एक अलग तरह की खुशी मिलती थी। यहां तक कि भारत आने पर भी वह सिंपल लुक में बाहर निकलकर गोलगप्पों का मजा लेना पसंद करती थीं।
---विज्ञापन---
Did Madhuri Dixit Lose Her Stardom After Marriage? शादी कर पछताईं एक्ट्रेस? क्या बोल गईं हसीना?
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म ‘मां बहन’ के प्रमोशन के दौरान माधुरी ने शादी के बाद की जिंदगी से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे किए। उन्होंने बताया कि शादी के बाद जब वह पति डॉ. श्रीराम नेने […]
First published on: Jun 04, 2026 05:42 PM
Sponsored Links by Taboola