Sunday, 30 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Drishyam 3 Cast Fees: अजय देवगन ने चार्ज किए करोड़ों, जानें ‘दृश्यम 3’ के लिए तबू-श्रिया सरन को कितनी फीस मिली

Drishyam 3 Starcast Fees: अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म 'दृश्यम 3' की चर्चा तेज हो गई है. फिल्म में तब्बू और श्रिया सरन एक बार फिर लौट रही हैं. ये फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी.

Drishyam 3 Cast Fees: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक 'दृश्यम 3' को लेकर चर्चा तेज हो गई है. फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है. हाल ही में मेकर्स ने फिल्म के लीड किरदारों का भी परिचय दिया है. ‘दृश्यम 3’ के जरिए अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर के किरदार में वापसी कर रहे हैं. आइए जानते हैं इस फिल्म के लिए किस स्टार ने कितनी फीस चार्ज की है. हालांकि, इन फीस के आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि मेकर्स या कलाकारों की ओर से नहीं की गई है. ये केवल अनुमानित आंकड़ें हैं.

अजय देवगन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय देवगन को ‘दृश्यम 3' के लिए करीब 18 करोड़ रुपये की फीस मिली है. फिल्म में अजय एक बार फिर विजय सलगांवकर की भूमिका निभाएंगे. 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी की हर एक फिल्म में अजय देवगन का किरदार बेहद महत्वपूर्ण है. देखना होगा इस बार अपनी फैमिली को बचाने के लिए विजय कोनसी चाल चलता है.

---Advertisement---

तब्बू

फिल्म में तब्बू एक बार फिर मीरा देशमुख के किरदार में वापसी कर रही है. हाल ही में मेकर्स ने फिल्म से तब्बू का पोस्टर जारी किया, जिसमें में ‘बदले’ की बात करती नजर आ रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, तब्बू को 'दृश्यम 3' के लिए करीब 2.5 से 3.5 करोड़ रुपये फीस मिलने की चर्चा है.

श्रिया सरन

फिल्म में अजय देवगन की पत्नी के रूप में नजर आईं एक्ट्रेस श्रिया सरन एक बार फिर अपने किरदार में वापसी कर रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रिया सरन को ‘दृश्यम 3’ के लिए 1 से 1.5 करोड़ रुपये की फीस मिली है.

---Advertisement---

इशिता दत्ता

एक्ट्रेस इशिता दत्ता ‘दृश्यम 3’ में अंजू सलगांवकर के किरदार में नजर आएंगी. वो विजय और नंदिनी की बड़ी बेटी का किरदार निभाती हैं. रिपोर्ट्स में इशिता दत्ता को करीब 50 से 80 लाख रुपये की फीस मिली है.

रजत कपूर

फिल्म में एक बार फिर रजत कपूर अपने किरदार महेश देशमुख के रूप में नजर आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें ‘दृश्यम 3’ के लिए करीब 40 से 70 लाख रुपये फीस मिली है.

---Advertisement---

प्रकाश राज और जयदीप अहलावत

दृश्यम फ्रैंचाइजी में इस बार कुछ नए कलाकारों की एंट्री भी हुई है. फिल्म में प्रकाश राज और जयदीप अहलावत की एंट्री काफी खास होने वाली है.

First published on: Aug 30, 2026 03:44 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola