Saturday, 29 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

37 की एक्ट्रेस का बिगड़ा हुलिया, चेहरे पर सूजन और होंठ पर घाव, पैर की चोट को देख चिंता में फैंस !

मिमी चक्रवर्ती की चोटिल तस्वीरों ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है। एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी अनफिल्टर्ड तस्वीरें शेयर कर अपनी हालत की वजह बताई है। वायरल तस्वीरों में मिमी के चेहरे पर सूजन, होंठ पर चोट और पैर में परेशानी नजर आ रही है।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Aug 29, 2026 18:42
Share :
Mimi Chakraborty

मिमी चक्रवर्ती की चोटिल तस्वीरों ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है। एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी अनफिल्टर्ड तस्वीरें शेयर कर अपनी हालत की वजह बताई है। वायरल तस्वीरों में मिमी के चेहरे पर सूजन, होंठ पर चोट और पैर में परेशानी नजर आ रही है। दरअसल, 37 साल की एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों का एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें वह बिना मेकअप और ग्लैमरस लुक के नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में उनके गाल पर काफी सूजन दिखाई दे रही है, जबकि होंठ पर चोट के निशान और चेहरे पर टांके भी नजर आ रहे हैं। वहीं, एक अन्य फोटो में उन्होंने अपने पैर की हालत भी दिखाई है। मिमी ने अपने कैप्शन के जरिए बताया कि उनका एक दांत निकल गया है, जिसके बाद उनके एक गाल में सूजन आ गई और कुछ टांके भी लगे हैं। उन्होंने होंठ पर चोट और पैरों में ऐंठन का भी जिक्र किया। साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी इन तस्वीरों के जरिए सोशल मीडिया पर दिखने वाली ‘परफेक्ट’ जिंदगी को लेकर भी बात की। मिमी ने कहा कि कैमरे के पीछे कोई ग्लैमर टीम नहीं है और यह उनकी जिंदगी का एक आम हफ्ता है। उनकी इन तस्वीरों के सामने आने के बाद फैंस काफी परेशान हो गए। कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने एक्ट्रेस के जल्द ठीक होने की कामना की और उन्हें हिम्मत दी। फैंस अब मिमी की सेहत को लेकर अगले अपडेट का इंतजार कर रहे हैं।

First published on: Aug 29, 2026 06:42 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola