रक्षाबंधन के खास मौके पर सलमान खान का फैमिली मोमेंट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। हर साल की तरह इस बार भी भाईजान ने अपनी बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री के घर परिवार के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। इस दौरान उनकी कलाई पर बंधी कई राखियों ने फैंस का ध्यान खींचा। सामने आए वीडियो और तस्वीरों में सलमान पैपराजी के लिए पोज देते नजर आए। उन्होंने मुस्कुराते हुए अपनी राखियों से सजी कलाई भी कैमरे के सामने फ्लॉन्ट की। इस दौरान उनका लुक भी चर्चा में रहा। सलमान ने पिंक टी-शर्ट और जींस के साथ काउबॉय हैट पहनी थी। माथे पर तिलक लगाए भाईजान का यह कैजुअल और स्टाइलिश अंदाज फैंस को खूब पसंद आया। रक्षाबंधन के मौके पर सलमान के पिता सलीम खान और उनकी सौतेली मां हेलेन भी अलवीरा के घर पहुंचे। इस दौरान सलमान हेलेन को प्यार से गले लगाते नजर आए। दोनों का यह प्यारा पल भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। सलमान का अपनी बहनों अलवीरा और अर्पिता खान शर्मा के साथ खास रिश्ता है। इसके अलावा एक्ट्रेस बीना काक भी उन्हें अपना राखी भाई मानती हैं और कई मौकों पर उन्हें राखी बांध चुकी हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान फिलहाल अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। वामशी पैडियाली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में उनके साथ नयनतारा नजर आएंगी, जिसे अगले साल ईद पर रिलीज करने की तैयारी है।
---विज्ञापन---
Alvira Agnihotri के घर Salman Khan ने मनाया Rakshabandhan, राखी फ्लॉन्ट कर छाएं भाईजान, Video Viral
रक्षाबंधन के खास मौके पर सलमान खान का फैमिली मोमेंट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। हर साल की तरह इस बार भी भाईजान ने अपनी बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री के घर परिवार के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। इस दौरान उनकी कलाई पर बंधी कई राखियों ने फैंस का ध्यान खींचा।
First published on: Aug 29, 2026 06:35 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola