Monday, 20 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

हॉरर के साथ सस्पेंस का तड़का, JioHotstar पर मौजूद ये फिल्म देख कांप उठेगी रूह

---विज्ञापन---

Horror Movie: अगर आप हॉरर, सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर भरपूर फिल्में देखना पसंद करते हैं तो ओटीटी पर एक एक ऐसी फिल्म मौजूद है, जिसकी कहानी आपकी रुह को कंपा के रख देगी. सस्पेंस और डर से भरी इस फिल्म में कई ऐसे सीन्स मौजूद हैं, जिन्हें आप अकेले बैठकर नहीं देख सकते हैं. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचाया था. आइए इसके बारे में जानते हैं.

हॉरर, सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर

मलायलम सिनेमा की इस मूवी ने सिनेमाघरों में दर्शकों को खूब डराया था. इसकी 1 घंटे 52 मिनट की कहानी आपको पलक झपकने तक का टाइम नहीं देगी. हॉरर, सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म का क्लाइमेक्स देखकर तो आंखें निकल आती हैं.

---Advertisement---

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी एक लड़की की आत्महत्या से शुरू होती है, जो कुए में कूदकर अपनी जान गंवा देती है. इसके बाद उस लड़की के शांति पाठ में उसका एक्स ब्वॉयफ्रेंड शामिल होता है, जो फिल्म का लीड हीरो है. वो लड़की के घर से उसके बालों की एक क्लिप गलती से ले आता है और इसके बाद डर की दहशत का खेल शुरू होता है.

डर का मंजर

इसके बाद वो लड़का अपने घर में काले साये को महसूस करता है. इसके बाद वो एक व्यक्ति से मदद लेता है और अपने साथ हो रही घटनाओं के बारे में जानने में जुट जाता है. बाद में उसे पता लगता है कि उस पर हमला करने वाला वह भूत लड़की नहीं बल्कि एक लड़का है. आगे की कहानी जाने के लिए आपको पूरी फिल्म देखनी पड़ेगी.

---Advertisement---

कौनसी फिल्म

हम बात कर रहे हैं साल 2025 में आई फिल्म ‘डाइस इरा’ (Dies Irae) की, जिसमे साउथ स्टार मोहनलाल के बेटे प्रणव मोहनाल, शाइन टॉम चाको, सुष्मिता भट्ट, गिबिन गोपीनाथ और जया कुरुप लीड रोल में हैं. ये फिल्म 31 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

आईएमडीबी रेटिंग

आईएमडीबी (IMDb) की तरफ से डाइस इरा को 7.2/10 की रेटिंग मिली है. महज 25 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 82 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई की थी. आप इसे घर बैठे जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं.

---Advertisement---
First published on: Jul 19, 2026 04:39 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola