Wednesday, 12 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

11 साल का प्यार और 5 बच्चे, अब जाकर इस सुपरस्टार ने गर्लफ्रेंड से रचाई शादी

Cristiano Ronaldo marries Georgina Rodriguez: विश्व के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हाल ही में अपनी शादी की खुशखबरी दी है. क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड जॉर्जीना रोड्रिगेज से अब फाइनली शादी रचा ली है. सोशल मीडिया पर रोनाल्डो शादी की एक तस्वीर भी शेयर की है.

Cristiano Ronaldo marries Georgina Rodriguez: दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने फाइनली शादी रचा ली है. क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनकी पत्नी जॉर्जीना रोड्रिगेज पिछले 11 सालों से रिलेशनशिप में थे. दोनों के 5 बच्चे भी हैं. लेकिन शादी अब जाकर रचाई है. आइए रोनाल्डो की लव स्टोरी और परिवार के बारे में जानते हैं.

2025 में की थी सगाई

रोनाल्डो और जॉर्जीना ने पूरे एक साल पहले 11 अगस्त 2025 को सगाई की थी और अब ठीक एक साल बाद 11 अगस्त 2026 को इस कपल ने शादी रचाई है. रोनाल्डो और जॉर्जीना की शादी एक इंटीमेट सेरेमनी में हुई है. इसमें उनके परिवार के करीबी लोग और पांचों बच्चे शामिल हुए. 41 साल के रोनाल्डो ने अपनी शादी को पूरी तरह से प्राइवेट रखा.

---Advertisement---

इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर

रोनाल्डो और जॉर्जीना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों के बाएं हाथ की उंगलियों में अंगूठियां दिखाई दे रही हैं. इसके अलावा इंटरनेट पर दोनों की शादी की कोई और फोटो या वीडियो सामने नहीं आए हैं.

शादी से पहले हुए पांच बच्चे

बता दें रोनाल्डो और जॉर्जीना शादी से पहले ही माता-पिता बन चुके हैं. दोनों के पांच बच्चे हैं, जिनके नाम क्रिस्टियानो जूनियर, जुड़वां बच्चे ईवा और माटेओ, अलाना मार्टिना और बेला एस्मेरल्डा हैं. साल 2017 में कपल ने अपना पहला बच्चा अलाना का स्वागत किया था.

---Advertisement---

एक बेटे का हो गया निधन

2022 में जॉर्जीना ने फिर से जुड़वां बच्चों को जन्म दिया, लेकिन जन्म के कुछ ही समय बाद उनके बेटे एंजेल का निधन हो गया, जबकि उसकी जुड़वां बहन बेला जीवित रही.

रोनाल्डो की फैमिली

रोनाल्डो अपनी फैमिली का बेहद ख्याल रखते हैं. फुटबॉल से ब्रेक मिलने के बाद वो अक्सर अपनी फैमिली के साथ छुट्टियां बिताने जाते हैं. रोनाल्डो और जॉर्जीना अक्सर अपने सोशल मीडिया पर फैमिली से जुड़े अपडेट शेयर करते रहते हैं.

---Advertisement---
First published on: Aug 12, 2026 09:56 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola