Entertainment News Live: दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने फाइनली शादी रचा ली है. क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनकी पत्नी जॉर्जीना रोड्रिगेज पिछले 11 सालों से रिलेशनशिप में थे. दोनों के 5 बच्चे भी हैं. लेकिन शादी अब जाकर रचाई है. रोनाल्डो और जॉर्जीना ने पूरे एक साल पहले 11 अगस्त 2025 को सगाई की थी और अब ठीक एक साल बाद 11 अगस्त 2026 को इस कपल ने शादी रचाई है. रोनाल्डो और जॉर्जीना की शादी एक इंटीमेट सेरेमनी में हुई है. इसमें उनके परिवार के करीबी लोग और पांचों बच्चे शामिल हुए. 41 साल के रोनाल्डो ने अपनी शादी को पूरी तरह से प्राइवेट रखा.
रोनाल्डो और जॉर्जीना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों के बाएं हाथ की उंगलियों में अंगूठियां दिखाई दे रही हैं. इसके अलावा इंटरनेट पर दोनों की शादी की कोई और फोटो या वीडियो सामने नहीं आए हैं.
मल्लिका शेरावत ने टॉम क्रूज को लेकर किया दावा
मशहूर अदाकारा मल्लिका शेरावत इन दिनों रियलिटी शो ‘ट्रेटर्स 2’ में नजर आ रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कॉमेडियन आदित्य कुलश्रेष्ठ, जिन्हें ‘कुल्लू’ के नाम से भी जाना जाता है वो मल्लिका से पूछते हैं कि क्या उन्हें कभी किसी पर क्रश हुआ है या हर किसी को बस उन पर ही क्रश होता है. इसका जवाब देते मल्लिका कहती हैं, “सबको मुझ पर ही क्रश होता है. आजकल टॉम क्रूज को भी है. मैं झूठ नहीं बोल रही, अगर मेरे पास फोन होता तो मैं उनके वीडियो दिखाती.” एक्ट्रेस के इस बयान ने एक नई बहस छेड़ दी है.