Sunday, 2 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Happy Friendship Day 2026: फ्रेंडशिप डे पर जरूर देखें ये 5 बॉलीवुड फिल्में, कहानी देख सच्चे दोस्त की आ जाएगी याद

---विज्ञापन---

आज दुनियाभर में फ्रेंडशिप डे मनाया जा रहा है. हिंदी सिनेमा में हमेशा बड़े पर्दे पर दोस्ती और प्यार के रिश्ते बेहद खूबसूरती से दर्शकों के सामने पेश किया है. 70 के दशक में आई फिल्म 'शोले' से लेकर '3 इडियट्स' तक, बॉलीवुड की इन फिल्मों ने दोस्ती का पाठ पढ़ाया है. आज हम आपके लिए 5 ऐसी फिल्में लेकर आए हैं, जिनकी कहानी देखकर आपको भी अपने दोस्तों की याद आ जाएगी. इन पांचों फिल्मों को आप ओटीटी पर देख सकते हैं.

शोले

इस लिस्ट में सबसे पहले नाम हिंदी सिनेमा की सबसे शानदार फिल्मों में से एक ‘शोले’ का है. एक्शन और ड्रामा से भरपूर ये फिल्म दो जिगरी दोस्तों- जय और वीरू की कहानी कहती हैं. दोनों एक-दूसरे का साथ कभी नहीं छोड़ते और मिलकर गब्बर सिंह का सामना करते हैं. इस फिल्म ने दोस्ती की मिसाल कायम की. आज भी कही दोस्ती की बात होती है तो लोग शोले के जय और वीरू का नाम लेते हैं. इस फिल्म को आप JioHotstar पर फ्री में देख सकते हैं.

---Advertisement---

मुन्ना भाई एमबीबीएस

संजय दत्त स्टारर फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस की कहानी आज भी दर्शकों के दिलों में बसी हुई है. इस फिल्म में संजय दत्त और अरशद वारसी की मजेदार जोड़ी शामिल हैं. फिल्म में मुन्ना (संजय दत्त) के लिए उसका बेहद वफादार दोस्त सर्किट (अरशद वारसी) कुछ भी करने को तैयार रहता है. इन दोनों की शानदार कहानी आप YouTube पर फ्री में देख सकते हैं.

3 इडियट्स

आमिर खान, आर. माधवन, शरमन जोशी स्टारर फिल्म '3 इडियट्स' दोस्ती की मिशाल है. कहानी है तीन इंजीनियरिंग छात्रों की, जो कॉलेज दिनों एक-दूसरे का हमेशा साथ देते हैं. इस फिल्म को देखकर हर किसी को अपने दोस्तों की याद आ जाती है. 3 इडियट्स आप YouTube पर देख सकते हैं.

---Advertisement---

छिछोरे

सुशांत सिंह राजपूत, श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा, नवीन पोलिशेट्टी और ताहिर राज भसीन स्टारर फिल्म 'छिछोरे' दोस्ती के अटूट रिश्ते को दिखाती है. कहानी एक मध्यम उम्र के पिता की है, जो अपने बेटे को एक कठिन दौर से उबारने और उम्मीद देने के लिए अपने कॉलेज के दोस्तों और उनकी पुरानी यादों का सहारा लेता है. इस फिल्म की कहानी अंत में काफी भावुक है. इसे आप JioHotstar पर फ्री में देख सकते हैं.

दिल चाहता है

साल 2001 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दिल चाहता है' का निर्देशन फरहान अख्तर ने किया था. ये फिल्म दोस्ती और आधुनिक रिश्तों पर आधारित है. फिल्म की कहानी कॉलेज खत्म होने के बाद तीन पक्के दोस्तों के जीवन, उनके अलग-अलग नजरिए और प्यार को खोजने के सफर को दिखाती है. इस फिल्म ने युवाओं के बीच गोवा ट्रिप के क्रेज को एक अलग ही पहचान दी. इसे आप YouTube पर देख सकते हैं.

---Advertisement---
First published on: Aug 02, 2026 12:00 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola