Saturday, 6 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Drishyam से भी दो कदम आगे निकलीं ये 5 थ्रिलर फिल्में, हर कहानी में है खतरनाक ट्विस्ट

---विज्ञापन---

अगर आपको लगता है कि 'दृश्यम' का सस्पेंस सबसे जबरदस्त था, तो जरा ठहरिए. ओटीटी की दुनिया में कुछ ऐसी फिल्में भी मौजूद हैं जो जासूसी और रोमांच के मामले में 'दृश्यम' से भी दो कदम आगे निकल जाती हैं. इन फिल्मों की कहानी में रहस्य की ऐसी परतें बुनी गई हैं कि आखिरी सीन तक आपका दिमाग घूमता रहेगा. जब-जब आपको लगेगा कि आपने कातिल को पकड़ लिया है, तभी कहानी एक ऐसा पलटी मारेगी कि आप दंग रह जाएंगे.

तितली (Titli)

अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद यह फिल्म एक बेहद डार्क और रोंगटे खड़े कर देने वाली क्राइम थ्रिलर है. यह दिल्ली के एक ऐसे परिवार की कहानी है जो लूटपाट और अपराध के काले धंधे में शामिल है. फिल्म का मुख्य किरदार 'तितली' इस अपराध की दुनिया से भागना चाहता है, लेकिन वह जितना बाहर निकलने की कोशिश करता है, उतना ही इस दलदल में धंसता चला जाता है.

---Advertisement---

इलेवन (Eleven)

अगर आप ऐसी फिल्म की तलाश में हैं जो आपके दिमाग के साथ खेल सके, तो 'इलेवन' आपके लिए बेस्ट है. यह रहस्यों से भरी एक ऐसी कहानी है जो दर्शकों को यह सोचने पर मजबूर करती है कि जो हम देख रहे हैं, वह सच नहीं है. फिल्म के ट्विस्ट इतने गहरे हैं कि हर सीन के साथ सस्पेंस और ज्यादा बढ़ता चला जाता है.

जोसफ (Joseph)

यह एक मलयालम फिल्म है जिसका हिंदी डब वर्जन भी काफी लोकप्रिय हो रहा है. कहानी एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी की है जो अपने अनोखे और जासूसी भरे तरीके से केस सुलझाने के लिए जाना जाता है. फिल्म में अंगों की तस्करी (ऑर्गन हार्वेस्टिंग) जैसे काले कारोबार की कड़वी सच्चाई को बेहद रोमांचक तरीके से दिखाया गया है.

---Advertisement---

कहानी (Kahaani)

विद्या बालन की यह फिल्म सस्पेंस के मामले में आज भी टॉप पर मानी जाती है. फिल्म में एक गर्भवती महिला को अपने लापता पति की तलाश करते हुए दिखाया गया है. कोलकाता की गलियों में बुनी गई इस मिस्ट्री का अंत इतना हैरान कर देने वाला है कि आप चाहकर भी इसका अंदाजा नहीं लगा सकते.

हसीन दिलरुबा (Haseen Dillruba)

नेटफ्लिक्स पर मौजूद यह फिल्म प्यार, धोखा और कत्ल का एक अनोखा मिश्रण है. इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि जब-जब दर्शकों को लगता है कि उन्हें कहानी समझ आ गई है, तभी प्लॉट में एक ऐसा खतरनाक मोड़ आता है कि पूरा नजरिया ही बदल जाता है. सस्पेंस के दीवानों के लिए यह एक 'मस्ट वॉच' फिल्म है.

---Advertisement---
First published on: Jun 06, 2026 06:19 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola