Sunday, 7 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Netflix पर मां-बहन से पहले JioHotstar पर देखें माधुरी दीक्षित की ये सीरीज, पलक झपकने का नहीं मिलेगा मौका

---विज्ञापन---

नेटफ्लिक्स पर हाल ही में आई माधुरी दीक्षित की फिल्म मां-बहन को अच्छा-खासा रिस्पॉन्स मिला है. इस डार्क कॉमेडी फिल्म में माधुरी दीक्षित के अलावा तृप्ति डिमरी, धारणा दुर्गा, और रवि किशन भी लीड रोल में हैं. इस फिल्म में माधुरी दीक्षित ने एक बोल्ड सिंगल मदर का किरदार निभाया है. वहीं अगर आप माधुरी दीक्षित को सबसे हटकर किरदार में देखना चाहते हैं, तो आपको JioHotstar पर मौजूद उनकी ये वेब सीरीज जरूर देखनी चाहिए. क्राइम, सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर इस सीरीज की कहानी देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

JioHotstar पर माधुरी दीक्षित की सीरीज

माधुरी दीक्षित की 6 एपिसोड वाली इस सीरीज ने JioHotstar पर आते ही तहलका मचा दिया था. क्राइम, थ्रिल और सस्पेंस से भरपूर इस सीरीज की कहानी दर्शकों ने को खूब प्यार दिया था. शुरू से लेकर अंत तक इस सीरीज की कहानी दर्शाकों को बांधे रखती है.

---Advertisement---

सीरीज की कहानी

इसकी कहानी शुरू होती है एक मर्डर से, जिसे उसी के फ्लैट में गला घोंटकर मार दिया जाता है. इस मर्डर जांच में सामने आता है कि हत्यारे का खून करने का तरीका ठीक 25 साल पहले एक सीरियल किलर से मिलता-जुलता है.

सीरियल किलर खोलेगा राज

ऐसे में पुलिस उस सीरीज किलर के पास पहुंचती है और पूछताछ करती है. कुछ दिनों बाद फिर उसी तरह से शहर में कत्ल होता है और ये सिलसिला रुकता नहीं. ऐसे में पुलिस उस 25 साल पुराने सीरियल किलर की मदद से कातिल तक पहुंचती है.

---Advertisement---

6 एपिसोड की धांसू कहानी

6 एपिसोड की इस सीरीज में काफी कुछ देखने को मिलता है. इसकी कहानी शुरू होते ही सस्पेंस का जबरदस्त तड़का लगाती है. वहीं अंत तक आते-आते ये सीरीज हर किसी को चौंका देती है.

कौनसी सीरीज?

जी हम बात कर रहे हैं माधुरी दीक्षित स्टारर वेब सीरीज मिसेज देशपांडे (Mrs Deshpande) की, जो JioHotstar पर मौजूद है. इस सीरीज में मधरी दीक्षित का एक अलग ही किरदार देखने को मिलता है. IMDb पर इस सीरीज को 5.9/10 की रेटिंग मिली है. सीरीज में एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित लीड रोल में हैं, जिन्होंने मिसेज देशपांडे का किरदार निभाया है.

---Advertisement---
First published on: Jun 06, 2026 09:02 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola