---विज्ञापन---
Bandar Box Office Collection Day 2: बॉबी देओल की ‘बंदर’ का बुरा हाल, पहले दिन 1 करोड़ भी कमाना हुआ मुश्किल, जानें दूसरे दिन की कमाई
Bandar Box Office Collection Day 2: बॉबी देओल स्टारर फिल्म 'बंदर' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है. फिल्म के ट्रेलर को खूब प्यार मिला था. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. हाल ये हुआ कि फिल्म पहले दिन 1 करोड़ रुपये भी नहीं कमा सकी. ऐसे में आइए फिल्म के दूसरे दिन की कमाई के बारे में जानते हैं.
पहले दिन कमाए 50 लाख
5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' के दूसरे दिन की कमाई सामने आ गई है. रिलीज से पहले फिल्म को लेकर जिस तरह का क्रेज था, वैसा क्रेज बॉक्स ऑफिस पर देखने को नहीं मिल रहा है. पहले दिन फिल्म ने मात्र 50 लाख की कमाई की.
दूसरे दिन की कमाई
अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने दूसरे दिन 95 लाख की कमाई की है. इस तरह फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन 1.74 और टोटल नेट कलेक्शन 1.45 हो गया है.
दूसरी फिल्मों से हो रहा नुकसान
रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'बंदर' का बजट 25 करोड़ रुपये है. ऐसे में फिल्म की कमाई बहुत धीमी है. बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों बंदर के अलावा वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है' और राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ भी लगी. इसकी वजह से भी फिल्म की कमाई पर असर पड़ रहा है. 'पेद्दी' पैन इंडिया रिलीज हुई है और इसकी कहानी हिंदी पट्टी में भी खूब पसंद की जा रही है.
'बंदर' की कहानी
बात करें फिल्म 'बंदर' की कहानी की तो, इसमें टीवी सुपरस्टार समीर मेहरा (बॉबी देओल) को दिखाया गया है, जो अपना करियर और जिंदगी वापस ठीक करने की कोशिश कर रहा है. उसकी एक पार्टनर भी है खुशी (सबा आजाद), जिसके साथ वो रिलेशनशिप में हैं.
एक्स गर्लफ्रेंड चलती है चाल
आगे की कहानी में समीर की एक्स गर्लफ्रेंड गायत्री (सपना पब्बी) उसकी लाइफ में वापस लौटती है और समीर पर दुष्कर्म का आरोप लगाती है. ऐसे में समीर को जेल, कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ते हैं.