Monday, 10 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Asur 3 का इंतजार खत्म! फिर CBI ऑफिसर बन लौटेंगे अरशद वारसी, जानें सीरीज से जुड़ा बड़ा अपडेट

अरशद वारसी और बरुण सोबती स्टारर क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज ‘असुर’ के तीसरे सीजन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. सीरीज की शूटिंग को लेकर अपडेट आया है. इसके अलावा इस शो में एक नई एक्ट्रेस की भी एंट्री हुई है.

‘असुर’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद बेहतरीन क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज में गिनी जाती है. इस सीरीज की शुरुआत 2020 में हुई थी. सीरीज के पहले ही सीजन ने ओटीटी पर खूब पॉपुलैरिटी हासिल की थी. वहीं, इसका दूसरा सीजन भी दर्शकों को खूब पसंद आया था. हालांकि, दूसरे सीजन के बाद से लंबे समय से दर्शक इसके तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में सीरीज के तीसरे सीजन को लेकर नया अपडेट सामने आया है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

असुर 3 पर आया अपडेट

दरअसल, पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, सीरीज की शूटिंग को लेकर अपडेट सामने आया है. रिपोर्ट के मुताबिक, वेब सीरीज के तीसरे सीजन की शूटिंग सितंबर में शुरू होने वाली है. टीम तीसरे सीजन की तैयारियों में जुट गई है. इतना ही नहीं, इस बार सीरीज में कुछ नए चेहरे भी नजर आएंगे.

---Advertisement---

अरशद और बरुण के अलावा श्वेता बसु बनेंगी सीरीज का हिस्सा

हर बार की तरह इस शो में भी अरशद वारसी सीबीआई अधिकारी के रोल में नजर आएंगे. इसके अलावा, बरुण सोबती सीरीज में फॉरेंसिक एक्सपर्ट निखिल की भूमिका में नजर आएंगे. तीसरे सीजन में एक्ट्रेस श्वेता बसु प्रसाद की भी सीरीज में एंट्री हो गई है. वह इस शो में एक अहम भूमिका में दिखाई देंगी. हालांकि, एक्ट्रेस के किरदार का खुलासा अभी नहीं हुआ है.

अरशद ने कंफर्म किया था असुर सीजन 3

बता दें कि हाल ही में खुद अरशद वारसी ने शो के तीसरे सीजन को लेकर पुष्टि की थी. उन्होंने कहा था कि ‘असुर 3’ पर काम चल रहा है. हालांकि, उन्होंने यह भी बताया था कि उन्होंने अभी स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी है, लेकिन शो जरूर बनेगा. वहीं, ‘असुर’ के क्रिएटर गौरव शुक्ला तीसरे सीजन का निर्देशन करेंगे.  शो के पहले दो सीजन का निर्देशन ओनी सेन ने किया था.

---Advertisement---

असुर के दोनों सीजन रहे हिट

वहीं, ‘असुर’ और ‘असुर 2’ की बात करें तो इसका पहला सीजन JioHotstar पर और दूसरा सीजन Prime Video पर उपलब्ध है. दोनों सीजन में 8-8 एपिसोड हैं. हर एपिसोड में दमदार कहानी और सस्पेंस देखने को मिलता है.

असुर स्टार कास्ट

सीरीज के पहले दो सीजन में अरशद वारसी और बरुण सोबती के अलावा रिद्धि डोगरा, विशेष बंसल, अभिषेक चौहान, अनुप्रिया गोयंका, गौरव अरोड़ा और अमेय वाघ जैसे कलाकार नजर आए थे.

---Advertisement---
First published on: Aug 10, 2026 11:28 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola