---विज्ञापन---
‘मैं अपनी जान दे देती…’, India’s Got Latent विवाद को याद कर छलका अपूर्वा मखीजा का दर्द
सोशल मीडिया की जानी-मानी कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मखीजा अपने एक हालिया बयान को लेकर काफी चर्चा में आ गई हैं'लॉक अप सीजन 2' (Lock Upp Season 2) के दौरान अपने पुराने विवादों को याद करते हुए अपूर्वा बेहद भावुक हो गईं. उन्होंने खुलासा किया कि एक बड़े विवाद के दौरान वे मानसिक रूप से इतनी परेशान हो गई थीं कि उनके मन में अपनी जान देने तक के विचार आने लगे थे. उस कठिन समय में उनके एक दोस्त ने उनका साथ दिया और उन्हें इस मुश्किल दौर से बाहर निकाला.
अपूर्वा मखीजा का छलका दर्द
कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मखीजा (Apoorva Makhija) रिएलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' (Lock Upp Season 2) के दौरान अपने पुराने दिनों को याद कर बेहद भावुक हो गईं. उन्होंने बताया कि 'इंडियाज गॉट लेटेंट' (India's Got Latent) विवाद के दौरान वे मानसिक रूप से बहुत बुरे दौर से गुजर रही थीं.
जान देने के आते थे ख्याल
अपूर्वा ने अपने दोस्त और इन्फ्लुएंसर सूफी मोतीवाला (Sufi Motiwala) से बात करते हुए कहा कि उस विवाद के समय उनका दिमाग पूरी तरह टूट चुका था. अगर उस समय सूफी उनके साथ नहीं होते, तो शायद वे अपनी जान दे देतीं और इस मुश्किल परिस्थिति को बर्दाश्त नहीं कर पातीं.
सूफी ने दिया पूरा साथ
एक्ट्रेस ने बताया कि उस विवादित समय में सूफी ही अकेले ऐसे इंसान थे जो उनके साथ ढाल बनकर खड़े रहे. उन्होंने कहा कि जब लोग सूफी के बारे में गलत बातें कहते थे, तब भी वे सबको यही बताती थीं कि सूफी ने ही उन्हें उस गहरे तनाव और अकेलेपन से बाहर निकाला था.
दोस्त ने भी कही दिल की बात
सूफी मोतीवाला ने भी पुरानी बातों को याद करते हुए कहा कि अपूर्वा के साथ बिताया गया एक साल उनकी जिंदगी का सबसे खूबसूरत समय था. मुंबई में उन्हें पहली बार ऐसा लगा था कि उनका कोई सच्चा दोस्त है, जिससे वे कभी भी अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं.
दोनों ने मांगी एक-दूसरे से माफी
इस बातचीत के दौरान दोनों पुराने दोस्तों के बीच सारे गिले-शिकवे दूर हो गए. अपूर्वा ने सूफी से अपनी पुरानी गलतियों और सही समय पर उनके साथ न खड़े हो पाने के लिए माफी मांगी, जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को गले लगा लिया.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.