Sunday, 2 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

व्यूज के लिए अनुराग डोभाल ने बर्बाद किया रिश्ता? अफेयर के आरोपों पर यूट्यूबर की पत्नी बोलीं- 5 महीने की प्रेग्नेंट थी…

---विज्ञापन---

रियलिटी शो 'बिग बॉस' से पहचान बनाने वाले पॉपुलर यूट्यूबर अनुराग डोभाल एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. कुछ समय पहले उन्होंने अपनी पत्नी रितिका चौहान पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था. अब रितिका ने सामने आकर इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए पति पर ही गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. उनका दावा है कि अनुराग सोशल मीडिया पर व्यूज और लाइमलाइट पाने के लिए झूठा नैरेटिव बना रहे हैं.

यूट्यूबर की पत्नी ने खोली पोल!

रितिका ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर कर पूरे मामले पर सफाई दी. उन्होंने कहा कि जिस अभिषेक सैनी के साथ उनका नाम जोड़ा जा रहा है, वह उनके पुराने दोस्त हैं और अनुराग भी इस बात से पहले से वाकिफ थे. रितिका का कहना है कि अनुराग खुद अभिषेक से मिल चुके हैं, इसलिए अब उसी दोस्ती को अफेयर का नाम देना पूरी तरह गलत है.

---Advertisement---

वीडियो शेयर कर बताई सच्चाई

वीडियो में रितिका ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर उनका किसी के साथ अफेयर होता तो क्या वह वहां अपने भाइयों और सिक्योरिटी के साथ जातीं? उन्होंने आरोप लगाया कि अनुराग जानबूझकर उनके खिलाफ गलत कहानी पेश कर रहे हैं ताकि सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच सकें.

रितिका का हैरान करने वाला दावा

रितिका ने यह भी दावा किया कि बिना उनकी जानकारी के उनके सोशल मीडिया अकाउंट बंद करवाए गए. उन्होंने कहा कि उनके पास ऐसे सबूत और रिकॉर्डिंग मौजूद हैं, जिनसे यह साबित किया जा सकता है कि उनका अकाउंट किस तरह डिएक्टिवेट कराया गया. इतना ही नहीं, उन्होंने बताया कि अभिषेक उनकी फैमिली को पहले से जानते हैं और उनकी शादी के समय भी शुभकामनाओं के मैसेज भेज चुके थे.

---Advertisement---

रितिका ने लगाया बड़ा आरोप

वीडियो में रितिका ने एक और बड़ा आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि जब वह 5 महीने की प्रेग्नेंट थीं, तब अनुराग उनसे बदला लेने की कोशिश कर रहे थे. उनका दावा है कि उस दौरान उनका दूसरा सोशल मीडिया अकाउंट भी हैक कर लिया गया था. रितिका ने कहा कि किसी महिला की गर्भावस्था के दौरान ऐसा व्यवहार बेहद दुखद था.

अनुराग लगा चुके पत्नी पर आरोप

इससे पहले अनुराग ने दावा किया था कि रितिका और उनका परिवार उन्हें अपनी बेटी से मिलने नहीं दे रहा और एलिमनी के नाम पर बड़ी रकम की मांग कर रहा है. हालांकि रितिका ने इन सभी आरोपों को भी झूठा बताया और कहा कि उनके पति सिर्फ सोशल मीडिया पर सहानुभूति और व्यूज हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं.

---Advertisement---

क्या है सच्चाई?

फिलहाल दोनों पक्ष एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं. ऐसे में सच्चाई क्या है, इसका फैसला तो आने वाला वक्त तय करेगा, लेकिन सोशल मीडिया पर इन रिश्ते को लेकर जोरों से चर्चा चल रही है.

First published on: Aug 02, 2026 03:34 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola