सिनेमा और कला जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. अपनी शानदार एक्टिंग से दशकों तक दर्शकों का दिल जीतने वाले एक दिग्गज और मशहूर अभिनेता का निधन हो गया है. थिएटर से लेकर फिल्मों और टीवी सीरियल्स तक अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले इस कलाकार के जाने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. उनके परिवार ने सोशल मीडिया के जरिए इस दुखद खबर की पुष्टि की है. फैंस और उनके करीबी उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
परिवार ने दी निधन की खबर
तुर्की सिनेमा के दिग्गज अभिनेता जान कोलुकीसा (Can Kolukisa) अब हमारे बीच नहीं रहे. उनके परिवार ने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश शेयर करते हुए फैंस को उनके निधन की जानकारी दी. परिवार ने बताया कि उनके अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी.
पेरिस से ली एक्टिंग की ट्रेनिंग
साल 1934 में एस्कीसेहिर में जन्मे जान कोलुकीसा की पढ़ाई-लिखाई बहुत बेहतरीन रही. इस्तांबुल यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स की पढ़ाई पूरी करने के बाद वे एक्टिंग की बारीकियां सीखने फ्रांस चले गए, जहां उन्होंने सोरबोन यूनिवर्सिटी के थिएटर इंस्टीट्यूट से एक्टिंग की ट्रेनिंग ली.
थिएटर से शुरू हुआ सफर
अपने लंबे करियर में उन्होंने कई बड़े थिएटर ग्रुप्स के साथ काम किया और अपनी बेहतरीन एक्टिंग का लोहा मनवाया. इसके अलावा उन्होंने साल 1991 से 1992 के बीच गाज़ियांटेप सिटी थिएटर में आर्टिस्टिक डायरेक्टर के रूप में भी अपनी सेवाएं दी थीं. उन्होंने हमेशा अपने काम को पूरी ईमानदारी के साथ किया और यही कारण है कि फैंस ने उन्हें इतना पसंद किया.
यादगार फिल्में और शानदार काम
सिनेमा की दुनिया में उन्होंने कई ऐतिहासिक और ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया. ‘कापीसीलार कराली’ और ‘जुगुर्त आगा’ जैसी कालजयी फिल्मों में उनके द्वारा निभाए गए किरदारों को आज भी दर्शक बहुत पसंद करते हैं.
टीवी शो से मिली घर-घर पहचान
फिल्मों के अलावा टीवी की दुनिया में भी उन्होंने अपनी एक्टिंग का परचम लहराया. ‘मुहतेसम युजिल’ और हाल ही में आए ‘मेहमद: फतिहलेर सुलतानी’ (Mehmed: Fetihler Sultanı) जैसे सुपरहिट टीवी सीरियल्स के जरिए वे हमेशा दर्शकों के दिलों में जिंदा रहेंगे.