---विज्ञापन---
93 लाख देकर इस एक्ट्रेस ने ली अपनी बेटी की कस्टडी, सौतेले बाप ने डाली थी गन्दी नजर
Shweta Tiwari: मशहूर अदाकारा श्वेता तिवारी अपनी अदाकारी के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में आ जाती हैं. हाल ही में एक बार उनके पति राजा चौधरी ने श्वेता तिवारी पर हैरान करने वाले आरोप लगाए और उन्हें लेकर कई खुलासे किए. उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख के फ्लैट लेने के मामले में भी अपनी चुप्पी तोड़ी है.
श्वेता तिवारी और राजा चौधरी का समझौता
बता दें कि राजा चौधरी संग श्वेता तिवारी का तलाक साल 2012 में हुआ था. इस समझौते के दौरान, श्वेता ने राजा चौधरी के नाम लगभग 93 लाख रुपये कीमत का एक-बेडरूम वाला फ्लैट ट्रांसफर किया था. इसके बदले में, राजा ने तलाक के पेपर्स पर साइन किए और अपनी बेटी पलक तिवारी की कस्टडी न मांगने पर सहमति जताई.
श्वेता तिवारी ने कही थी ये बात
इस मामले में श्वेता तिवारी ने 'हिंदुस्तान टाइम्स' को दिए एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि जब लीगल टीम ने राजा चौधरी और पलक तिवारी के बीच प्रॉपर्टी की जॉइंट ओनरशिप का ऑफर रखा, तो राजा ने इसे ठुकरा दिया. इसके बजाय, उन्होंने पूरी ओनरशिप (अकेले मालिकाना हक) की मांग की और कहा, 'मैं प्रॉपर्टी के लिए अपनी बेटी की कुर्बानी दे दूंगा। मुझे फ्लैट दे दो, और मैं तुम्हें तलाक दे दूंगा.'
राजा चौधरी ने तोड़ी चुप्पी
हाल ही राजा सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में पहुंचे. यहां उन्होंने बताया, '2007 मैं हम अलग हो गए... फैमिली कोर्ट में केस चला गया. 2007 से 2012 तक मुझे नहीं लगता कि वो 10 बार भी कोर्ट आई होगी, जबकी मैं हर डेट पर वहां गया.' राजा ने कहां इस दौरान श्वेता ने उन्हें कभी बेटी पलक से मिलने नहीं दिया.
फ्लैट वाली बात को लेकर किया खुलासा
फ्लैट वाली बात को लेकर राजा ने बताया कि फ्लैट शुरू में 9 लाख रुपये में खरीदा गया था. उनके अनुसार, उनके पिता ने डाउन पेमेंट का भुगतान किया, जबकि उन्होंने और श्वेता ने मिलकर EMI भुगतान किया. उन्होंने आगे कहा, 'मैंने कहा ये वाला फ्लैट तू दे दे और तू रख भैया अपना साम्राज्य, अपने बच्चे, जो भी तुझे चाहिए. मेरी जिंदगी से तुम... मुझे शांति दो यार.'
सौतेले बाप ने की गन्दी हरकत
बता दें राजा चौधरी से तलाक के बाद श्वेता तिवारी ने अभिनव कोहली से शादी की थी. दोनों का एक बेटा रेयांश है जिसका जन्म साल 2016 में हुआ था. हालांकि बाद में श्वेता और अभिनव के रिश्ते का अंत काफी बुरा हुआ. श्वेता तिवारी ने पुलिस स्टेशन में अभिनव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी कि अभिनव कोहली ने उनकी बेटी पलक तिवारी को आपत्तिजनक तस्वीरें दिखाईं और परेशान करने वाली टिप्पणियां कीं. इसके बाद अभिनव कोहली को गिरफ्तार भी किया गया था.
श्वेता तिवारी के बच्चे
अब श्वेता तिवारी अपने दोनों बच्चों पलक तिवारी और रेयांश के साथ शानदार लाइफ बिता रही हैं. उनकी बेटी पालक ने भी इंडस्ट्री में कदम रख लिया है और लगातार फिल्मों और सीरीज में काम कर रही हैं. श्वेता अक्सर अपनी बेटी और बेटे संग अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.