---विज्ञापन---
जब 19 साल छोटी एक्ट्रेस बनी Shah Rukh Khan की ‘मां’, ब्लॉकबस्टर हुई फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर छापे 640 करोड़
Actress Played Shah Rukh Khan Mother Role: फिल्मों में सबकुछ स्क्रिप्ट के हिसाब से होता है. ऐसे में कौन किसका क्या बन जाए कोई अंदाजा नहीं. कई बार ऐसा होता है कि छोटी उम्र के कलाकार अपने से बड़े एक्टर के माता या पिता का किरदार निभाते नजर आते हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस से मिलवा रहे हैं, जिन्होंने एक फिल्म में शाहरुख की मां का रोल निभाया. ये एक्ट्रेस शाहरुख खान से 19 साल छोटी हैं.
19 साल छोटी एक्ट्रेस बनी शाहरुख की मां
जी हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस रिद्धी डोगरा की, जिन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान में शाहरुख खान की गॉड मदर ‘कावेरी अम्मा’ का रोल प्ले किया था. रिद्धी डोगरा और शाहरुख की उम्र में 19 साल का अंतर है. रिद्धी शाहरुख से 19 साल की छोटी हैं.
रोल मॉडल संग किया काम
अपने इस किरदार को लेकर रिद्धी ने एक इंटरव्यू में कहा था, "कौन भला शाह रुख खान की मां बनना चाहेगा? मेरे अंदर का अभिनेता था. मेरे अंदर का वो बच्चा था, वो 10 साल की बच्ची जिसने पहली बार शाहरुख खान को पसंद किया था, जिसने कहा, 'चलो, इस मौके को हाथ से जाने नहीं देते. ' आप जानते हैं, मुझे एक ऐसे व्यक्ति के साथ बैठने का मौका मिलने वाला था जो मेरे लिए रोल मॉडल थे."
आसान नहीं था शाहरुख की मां का किरदार निभाना
रिद्धी के लिए ये किरदार काफी खास था. इसके लिए एक्ट्रेस पर कई बार मेकअप ट्राई किया गया ताकि वो बूढ़ी लग सकें लेकिन आंखों में वो बात नहीं आ रही थी. उनके किरदार को लेकर फिल्म के डायरेक्टर एटली भी थोड़े परेशान थे. हालांकि अपने किरदार को रिद्धी ने बड़ी बखूबी निभाया.
टीवी से मिली पहचान
टीवी की दुनिया से मशहूर हुई एक्ट्रेस रिद्धी आज फिल्मों और ओटीटी ओर जमकर काम कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में 'झूमे जिया रे' सीरियल से किया था. वहीं साल 2010 में आए शो 'मर्यादा: लेकिन कब तक?' से रिद्धी को देशभर में पहचान मिली.
रिद्धी डोगरा की फिल्में
टीवी के बाद एक्ट्रेस ने बड़े पर्दे का रुख किया. रिद्धी ने 'असुर', 'द मैरिड वुमन', 'बदतमीज दिल' जैसी पॉपुलर सीरीज और 'जवान', 'टाइगर 3', 'लकड़बग्घा', 'द साबरमती रिपोर्ट' जैसी फिल्मों में शानदार काम किया है.