Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

90s के इस सुपरस्टार ने आते ही चूर-चूर कर दिया था शाहरुख-सलमान का स्टारडम, क्यूटनेस पर लड़कियां आज भी फिदा

---विज्ञापन---

90s Superstar: तस्वीर में बॉलीवुड हसीना रेखा की गोद में बैठा ये लड़का आगे चलकर खूब पॉपुलर हुआ. फिल्मी दुनिया में इस लड़के ने खूब नाम कमाया. अपनी बेहतरीन एक्टिंग और खूबसूरती से हर किसी को दीवाना बनाया. अपनी नीली आखों से हर लड़की का दिल जीत लिया. इस लड़के ने एक समय पर शाहरुख और सलमान खान के स्टारडम को भी हिला भी दिया था. चलिए जानते हैं कि आखिर ये लड़का है कौन?

90s का सुपरस्टार

जी रेखा की गोद में बैठा ये लड़का कोई और नहीं मोहब्बतें फेम एक्टर जुगल हंसराज (Jugal Hansraj) हैं, जिन्होंने अपनी नीली आंखों से लड़कियों को अपना दीवाना बना लिया था. वैसे तो जुगल हंसराज ज्यादा फिल्मों में नजर तो नहीं आए, लेकिन अपनी स्क्रीन प्रजेंस से वो हमेशा सुर्खियों में रहे.

---Advertisement---

जुगल हंसराज की वायरल तस्वीर

जुगल ने अपने चॉकलेटी बॉय इमेज से लड़कियों के दिलों में एक खास जगह जरूर बनाई. सोशल मीडिया पर वायरल एक तस्वीर में जुगल रेखा की गोद में नजर आए. छोटे से, मुस्कुराते, इस तस्वीर में जुगल काफी शानदार लग रहे हैं.

रेखा संग जुगल हंसराज

जुगल हंसराज और रेखा के बीच काफी गहरा रिश्ता है. इससे पहले भी साथ में दोनों की तस्वीरें आ चुकी हैं. हालांकि इस बार जो फोटो वायरल हो रही है, वो भी बेहद क्यूट है. इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि रेखा ने कितने प्यार से जुगल हंसराज को अपनी गोद में बैठाया हुआ है और वे बहुत खुश हैं.

---Advertisement---

शाहरुख-सलमान को भी दी टक्कर

जुगल हंसराज बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे. उन्होंने कई फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम भी किया. जुगल ने जब फिल्मों लीड हीरो के तौर पर एंट्री की तो उनकी क्यूटनेस पर शाहरुख, सलमान और आमिर से भी ज्यादा लड़कियां फिदा थीं.

अब कहां हैं जुगल हंसराज?

इन दिनों जुगल हंसराज फिल्मों से पूरी तरह दूर हैं और अमेरिका में अपने परिवार के साथ सेटल्ड हैं. जुगल अपनी पत्नी जैस्मिन और बेटे के साथ अमेरिका में रहते हैं. सोशल मीडिया पर अक्सर उनकी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं.

---Advertisement---
First published on: Jul 26, 2026 07:49 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola